खाद्य सुरक्षा विभाग की त्योहारों के मध्य नजर लगातार छापामार कार्यवाही
नोएडा llजिलाधिकारी महोदया गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार त्यौहारी सीजन को लेकर सक्रिय है। जिसके क्रम में आज दिनांक 22.09.2025 को नवरात्रि व दशहरा पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित व मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत विभाग द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्यवाही जारी रखी गई । उक्त कार्रवाई के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी सय्यद इबादुल्लाह , विशाल कुमार गुप्ता एवं अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा सेक्टर 62 नोएडा स्थित आनंद डेयरी से बफैलो मिल्क एवं डबल टॉन्ड मिल्क का 01-01 नमूना , इंपीरियल स्पाइसेज रेस्टोरेंट से टोमैटो ग्रेवी व पनीर का 01-01 नमूना लिया गया।इसी टीम द्वारा दादरी स्थित सिंघल बेकरी से पाइन एपल कैक का 01 नमूना तथा सुपरटेक इको विलेज बिश्रिख स्थित फरहान खान के स्टोर से कुट्टू आटा का एक नमूना लिया गया । खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविन्द्र नाथ वर्मा द्वारा जेवर चौराहा स्थित मिठाई की दुकान से सोन पापड़ी का 01 नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 07 नमूने संगहीत कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। अभियान लगातार जारी रहेगा।



