उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य - शहरव्यवसाय

कृषि मंत्री ने हाल नं. 12 के स्टाल 21/17 पर लगे वैदिक तत्वा के उत्पादों को सराहा

ग्रेटर नोएडा। उत्तराखंड की प्राकृतिक वादियों से निकलकर उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थापित एक स्टार्टअप ‘वैदिक तत्वा’ इन दिनों चर्चा में है। यह स्टार्टअप शुद्ध और ऑर्गेनिक उत्पादों जैसे घी, तेल और शहद का उत्पादन कर रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इंडिया एक्सपो सेंटर एण्ड मार्ट में चल रहे इंटरनेशनल ट्रेड शो के हाल नं. 12 का अवलोकन किया।

हाल में एक स्टाल 21/17 पर लगे स्टार्टअप वैदिक तत्वा को उन्होंने खूब सराहा। वैदिक तत्वा की फाउंडर लहर गुप्ता ने कृषि मंत्री को बताया कि उनके सभी उत्पाद प्राकृतिक और पारंपरिक तरीकों से तैयार किए जाते हैं, ताकि उपभोक्ताओं तक प्रकृति का असली स्वाद और पोषण पहुँच सके। जो लोग शुद्ध और ऑर्गेनिक उत्पादों का असली स्वाद चखना चाहते हैं, उनके लिए यह सभी उत्पाद बहुत उपयोगी हैं।

लहर गुप्ता ने बताया कि उनका उद्देश्य पहाड़ों के जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों से प्राप्त उपज को बिना किसी मिलावट के लोगों तक पहुँचाना है। साथ ही, यह पहल स्थानीय किसानों और विशेष रूप से महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रही है।

उन्होंने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को यह भी बताया कि आज के मिलावटी उत्पादों के दौर में ये जरूरी है कि उपभोक्ताओं को ये पता होना चाहिए कि उत्पाद का स्रोत क्या है इसके लिए “वैदिक तत्त्व” ने प्रत्येक उत्पाद लेबल पर उत्पाद के स्रोत को स्कैन करके पता लगाया जा सकता है।

अवलोकन के दौरान कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता भी साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button