healthउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

अपर जिलाधिकारी,वित्त एवं राजस्व, की अध्यक्षता में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर(Ncord )के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई संपन्न

Noida llजनपद में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने एवं युवा पीढ़ी को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के उद्देश्य से आज अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में समस्त विभागीय अधिकारियों ने पिछली बैठक के आधार पर की गई अद्यतन कार्रवाई से अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया।

बैठक में अपर जिला अधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रशासन , समाज कल्याण विभाग एवं चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जिले में संचालित समस्त डी एडिक्शन सेंटर्स का नियमानुसार निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है।उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्कूल, कॉलेज या शिक्षण संस्थान के आसपास सिगरेट, गुटका अथवा अन्य नशीले पदार्थों की दुकान नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसी दुकानें पाई जाती हैं तो उन्हें तत्काल हटवाया जाए। अधिकारियों को इसके लिए नियमित रूप से अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को निर्देशित किया कि सभी मदिरा दुकानों एवं विशेष रूप से रेस्टोरेंट बार में यह सुनिश्चित किया जाए कि 21 वर्ष से कम आयु के युवाओं को किसी भी स्थिति में शराब की बिक्री न हो। इस नियम का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाए

अपर जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि अवैध नशे के कारोबार एवं खपत पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस, आबकारी और प्रशासन की संयुक्त टीम गठित की जाए, जो नियमित रूप से निरीक्षण कर प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नशे की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाए। विशेषकर स्कूलों, कॉलेजों व ग्राम स्तर तक लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी जाए, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाया जा सके।

नार्को कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के उपरांत अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बार कमेटी की भी बैठक की गई। जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बार लाइसेंस हेतु जो भी आवेदन लंबित चल रहे हैं, उनका तत्काल नियमों के आलोक में निस्तारण कराया जाए। साथ ही निर्देश दिए कि जनपद में व्यापक अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करें कोई भी बार बिना लाइसेंस के संचालित न हो, यदि बिना बार लाइसेंस के बार संचालित होता पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार,एसीपी उमेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ श्वेता खुराना एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button