मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के अंतर्गत दिशा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट की छात्राओं को जागरूक किया गया

बिजनौर ll मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के अंतर्गत क्षेत्र अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक व एंटी रोमियो टीम द्वारा दिशा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट थाना धामपुर जनपद बिजनौर में छात्राओं को जागरूक किया गया तथा सभी टोल फ्री नंबरों कीजानकारी दी गई
*1. महिला हेल्प लाइन नंबर 181*
*2. वूमेन पावर लाइन नंबर 1090*
*3. आपातकालीन नंबर 112*
*4. स्वास्थ्य सेवा नंबर 102*
*5. एंबुलेंस नंबर 108*
*6. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098*
7. *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व योजना* के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
महिला सुरक्षा घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाएं व उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी तथा मोबाइल से लड़कियों को परेशान करने , सोशल मीडिया के द्वारा परेशान करने , अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत संबंधी जागरूक किया गया । महिलाओं के साथ मारपीट लड़कियों के साथ छेड़छाड़ से बचाव संबंधी जागरूक किया तथा एवं साइबर अपराध के बारे में अवगत कराया गया एवं साइबर अपराध होने के बाद की कार्यवाही से भी अवगत कराया गया एवं उनकी समस्याएं पूछी गयी।



