थाना फेस-1 पुलिस द्वारा 02 वर्ष से गुमशुदा 14 वर्षीय बालक (नेत्रहीन) को सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया
नोएडा llपुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद व एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना फेस-1 पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 406/23 धारा 363 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अपह्रत/गुमशुदा 14 वर्षीय बालक की तलाश हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा पम्पलेट छपवाकर गौतमबुद्धनगर के समस्त थानो व बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन व आसपास के जनपदो के थानो में पम्पलेट चस्पा कराये गये थे एवं बाल आश्रमो में भी जाकर उपरोक्त बालक की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय लोगो से भी जानकारी प्राप्त कर बालक के सम्बन्ध में लगातार जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक 13.10.2025 को थाना फेस-1 पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त गुमशुदा बालक को डी0एम0आर0सी0 आश्रम दिल्ली से सकुशल तलाश कर लिया गया। गुमशुदा बालक को उसके परिजनों को बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया। गुमशुदा बालक नेत्रहीन था, जोकि दो वर्ष पूर्व गुम हो गया था। पूछने पर बालक द्वारा बताया गया कि वह नेत्रहीन होने के कारण घर का रास्ता भटक गया था और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे डी0एम0आर0सी0 आश्रम दिल्ली में दाखिल करा दिया गया था। बालक के परिजनों द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गई।



