अंतरजनपदीय पुलिस वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता-2025 का शुभारंभ
नोएडा llपुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 13.10.2025 को रिज़र्व पुलिस लाइन्स, गौतमबुद्धनगर के खेल मैदान में मेरठ जोन की 28वीं अंतरजनपदीय पुलिस वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता-2025 का शुभारं किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय कुमार, अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) द्वारा किया गया। इस अवसर पर रविशंकर निम (पुलिस उपायुक्त मुख्यालय), शैलेन्द्र कुमार सिंह (आयोजन सचिव/पुलिस उपायुक्त लाइन), प्रवीण रंजन सिंह (पुलिस उपायुक्त यातायात), ट्विंकल जैन (सह-आयोजन सचिव/सहायक पुलिस आयुक्त लाइन), हेमन्त उपाध्याय (सहायक पुलिस आयुक्त आरटीसी प्रशिक्षण) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन निरीक्षक सुनील भारद्वाज (नागपुर) द्वारा किया गया।

आज के वालीबाल (पुरुष वर्ग) मैचों के परिणाम इस प्रकार हैं-
1-वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच में गौतमबुद्धनगर एवं हापुड़ के मध्य खेला गया, जिसमें गौतमबुद्धनगर की टीम 2-0 से विजेता रही।
2-प्रतियोगिता का द्वितीय मैच सहारनपुर एवं मुज़फ्फरनगर के मध्य खेला गया, जिसमें सहारनपुर की टीम 2-0 से विजेता रही।
3-प्रतियोगिता का तृतीय मैच जनपद शामली व बागपत के मध्य खेला जाना था, जिसमें शामली द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग न करने के कारण बागपत की टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया।
4-प्रतियोगिता का चतुर्थ मैच मेरठ व बुलन्दशहर के मध्य खेला गया, जिसमें मेरठ की टीम 2-0 से विजेता रही।
5-प्रतियोगिता का पांचवा/क्वार्टर फाइनल मैच जनपद बागपत एवं सहारनपुर के मध्य खेला गया जिसमें सहारनपुर ने बागपत की टीम को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
आज के सेपक टकरा (पुरुष वर्ग) मैचों के परिणाम इस प्रकार है-
1-सेपक टकरा प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मुजफ्फरनगर एवं गाजियाबाद की टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें मुजफ्फरनगर की टीम 2-0 से विजेता रही।
2-प्रतियोगिता का द्वितीय मैच जनपद शामली व बुलन्दशहर की टीमों के मध्य खेला जाना था, जिसमें जनपद शामली द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग न करने के कारण बुलन्दशहर की टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया।
3-प्रतियोगिता का तृतीय मंच गौतमबुद्धनगर एवं सहारनपुर की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें सहारनपुर की टीम 2-0 से विजेता रही।
4-प्रतियोगिता का चतुर्थ मैच मुजफ्फरनगर व बुलन्दशहर के मध्य खेला गया, जिसमें मुजफ्फरनगर की टीम 2-0 से विजेता रही।
5-प्रतियोगिता का पांचवा मैच जनपद बागपत एवं हापुड़ के मध्य खेला गया जिसमें बागपत की टीम 2-0 से विजेता रही।
6-प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफाइनल मैच जनपद मेरठ व मुजफ्फरनगर के मध्य खेला गया जिसमें मेरठ की टीम 2-0 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
7-प्रतियोगिता का द्वितीय सेमीफाइनल मैच जनपद बागपत व सहारनपुर के मध्य खेला गया जिसमें बागपत की टीम 2-0 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
कल दिनांक 14.10.2025 को प्रातः 08.00 बजे महिला वर्ग के वालीबाल एवं सेपक टकरा के मैचों का आयोजन किया जाएगा एवं सायंकाल को पुरुष वर्ग वालीबाल का प्रथम सेमीफाइनल मैच गाज़ियाबाद एवं सहारनपुर तथा द्वितीय सेमीफाइनल मैच मेरठ व गौतमबुद्धनगर की टीमों के मध्य खेला जायेगा।
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, बल्कि पुलिस बल में छिपी प्रतिभाओं को पहचानने व उन्हें उच्च स्तर पर पहुँचाने में भी सहायक सिद्ध हो रहे हैं।



