अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

थाना फेस-1 नोएडा पुलिस व आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा l थाना फेस-1 नोएडा पुलिस व आबकारी टीम द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से चेकिंग के दौरान अवैध शराब की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त राजकुमार पुत्र नत्थी लाल को सेक्टर-14ए पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक छोटा कंटेनर रजिस्ट्रेशन नम्बर डीएल 1 एल.ए.एन 7767 के अन्दर से 60 पेटी (कुल 2880 पव्वे, 518.4 लीटर) अंग्रेजी शराब दिल्ली प्रान्त (अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपए) बरामद हुयी है।

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह दिल्ली से सस्ते दामो पर शराब खरीदकर लाता है और कंटेनर की सहायता से तस्करी करते हुए दिल्ली से बाहर बेचकर मुनाफा कमाता है।

अभियुक्त का विवरण-

राजकुमार पुत्र नत्थी लाल निवासी खजूरी खास, थाना खजूरी खास, दिल्ली उम्र 42 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-

1-60 पेटी (कुल 2880 पव्वे 518.4 लीटर) अंग्रेजी शराब दिल्ली प्रान्त (अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपए)

2-तस्करी में प्रयुक्त एक छोटा कंटेनर रजिस्ट्रेशन नम्बर डीएल 1 एल.ए.एन 7767

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button