आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाया प्रवर्तन अभियान
नोएडा llउत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में,जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में दिनांक 28/10/2025 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 व थाना सूरजपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान थाना सूरज पुर में स्थित LG गोल चक्कर के पास रेलवे पुल के नीचे से नीरज पुत्र विजय सिंह को 35 पौवा मस्ताना ब्रांड देशी शराब धारिता 180 ml हरियाणा राज्य में बिक्री हेतु अनुमन्य को अवैध बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम 1910 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत थाना सूरजपुर में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रेत्तर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है



