थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा 01 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से लगभग 1.5 करोड़ कीमत की 03 किलो ड्रग्स (चरस) बरामद
नोएडा llथाना 58 पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व गोपनीय सूचना की सहायता से ड्रग्स की तस्करी करने वाले अभियुक्त शुभम कुमार पुत्र राकेश कुमार को सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 1.5 करोड़ कीमत की 03 किलो ड्रग्स (चरस) बरामद की गई है।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त शुभम कुमार द्वारा बताया गया कि वह अपने साथी वैभव के साथ मिलकर पहाड़ी क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में सस्ते दामों पर चरस (हैश) लाता है तथा उसे दिल्ली-एनसीआर एवं आस-पास के क्षेत्रों में महंगे दामों बेच कर मोटा मुनाफा कमाता है तथा प्राप्त धनराशि को अभियुक्त शेयर मार्केट में निवेश कर शीघ्र अमीर बनने की लालच में इस प्रकार के अपराध को अंजाम देते हैं। अभियुक्त शुमभ कुमार द्वारा बताया गया कि वह वैभव के कहने पर पहली बार ड्रग्स (चरस) की सप्लाई करने नोएडा आया था। अभियुक्त के अन्य साथ वैभव के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्र करते उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
शुभम कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी अशोकपुरी, थाना कंकरखेडा, मेरठ वर्तमान पता आम्रपाली गोल्फ होम्स, सेक्टर-04 नोएडा, उम्र 28 वर्ष।



