अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण शव से विच्छेदित किये गये अवशेष बरामद

नोएडा ll थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक नाले में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया तथा शव की शिनाख्त व घटना के अनावरण हेतु लगभग 09 टीमें गठित की गई। महिला के शव से प्राप्त बिछुवे व अन्य पहचान के आधार पर तलाश गश्ती तैयार की गयी व महिला के शव की पहचान हेतु अथक प्रयास किये गये।

कार्यवाही का विवरण

गठित पुलिस टीमों द्वारा घटना के अनावरण हेतु 5000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये और लगभग 1100 वाहनों को ट्रैक किया गया, जिसमें करीब 44 गाडियों को चिन्हित कर उनके मालिकों/चालकों से पूछताछ की गयी। इसी क्रम में दिनांक 05.11.2025 को एक सफेद व नीले रंग की बस लाइट बन्द करके संदिग्ध अवस्था में घटना स्थल की तरफ जा रही थी। मुकदमा उपरोक्त में लगी टीमों के द्वारा संदिग्ध बस का नं0 प्राप्त किया, जिसका नं0 UP16KT0037 है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त वाहन ड्राइवर मोनू सिंह चलाता है, जो बरौला में रहता है। बरौला में अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त हेतु संदिग्ध गाड़ी के ड्राइवर की जानकारी की गयी तो पाया कि एक महिला जिसका नाम प्रीति यादव उर्फ प्रीति देवी है, 05-06 दिन से लापता है और कुछ समय से उसका ड्राइवर मोनू सिंह के साथ विवाद चल रहा था।

दिनांक 14.11.2025 को थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से ड्राइवर मोनू सोलंकी पुत्र सत्यवीर सोलंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही से मृतका प्रीति के अवशेष तथा कपड़े व आलाकत्ल (गडांसा), बस में बिछी मैट तथा घटना में संलिप्त बस को बरामद किया गया ।

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि प्रीति व उसकी माता एक जींस की फैक्ट्री, बरौला में साथ में काम करते थे, जिस कारण हमारी जान-पहचान हो गयी तथा घर भी आना-जाना शुरू हो गया। इसी बीच मेरे व प्रीति के अनैतिक सम्बन्ध बन गये। प्रीति अब मुझे ज्यादा परेशान करने लगी थी। मेरे द्वारा जो पैसे कमाये जाते थे वह भी मुझसे ले लेती थी। इसी बीच मेरी और प्रीति की कई बार लड़ाई भी हुयी थी। मुझे प्रीति लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। मेरे तीन बच्चे है जिनमें 02 बेटी और 01 बेटा है। प्रीति मुझे अक्सर धमकी देती थी कि मैं तुम्हारे पास कुछ नहीं छोड़ूँगी और मैं तुम्हारी लड़की से अनैतिक काम करवाउंगी।

मैं इसी कारण मन ही मन में प्रीति के प्रति गुस्से से भर गया और उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगा। दिनांक 05.11.25 को मैं, प्रीति के घर गया और उसके घर से एक गडांसा अपने साथ ले आया था, जिसकी प्रीति को जानकारी नहीं थी, प्रीति को मैं अपनी बस में बैठाकर ले गया, हमने रास्ते में पराठा लिया और साथ में बस में बैठकर पराठा खाने लगे, इस दौरान प्रीति मुझे गाली देने लगी और हमारी इसी बीच लड़ाई हो गयी, फिर मैने छुपाकर रखे गडांसे से उसकी गर्दन काट दी तथा पहचान छुपाने के लिए उसके हाथ भी काट दिये थे और शव को रास्ते में ही नाले में फेंक दिया तथा अन्य अवशेष और आला कत्ल गडांसा मैनें गाजियाबाद में सिद्धार्थ विहार के पास सूखे नाले में फेंक दिये थे। जिसकी फोरेंसिक टीम द्वारा जाँच कराने पर ब्लड स्टेंस को HUMAN BLOOD पाया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का विवरण-

मोनू सोलंकी पुत्र सत्यवीर सोलंकी निवासी नेहरू नगर, कोतवाली जैथरा, जनपद एटा वर्तमान पता बरौला, थाना सेक्टर-49, नोएडा उम्र करीब 34 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-

1-घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल गडांसा

2-शव से विच्छेदित अवशेष

3-घटना में प्रयुक्त बस

4-बस में बिछी मैट

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button