अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

थाना बिसरख पुलिस द्वारा ऑनलाइन बेटिंग एप/ऑनलाइन गैमलिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

नोएडा ll थाना बिसरख पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन बेटिंग एप/ऑनलाइन गैमलिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 07 अभियुक्त व 01 महिला अभियुक्ता को टॉवर-1, लाँ रेजीडेन्सिया सोसायटी, थाना बिसरख क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी कूटरचित चैक बुक, बैंक पासबुक, सिम कार्ड, डेबिट कार्ड, लैपटॉप, टैबलेट, नगदी व अन्य सामान बरामद किया गया है। अभियुक्तगण एक टेबल के आस-पास बैठकर मोबाइल/लैपटाप पर हार-जीत की बाजी लगा रहे थे।

अपराध करने का तरीका-

अभियुक्तगण ऑनलाइन गेमिंग खिलवाने का कार्य करते हैं। इनका Winbuzz नाम से गेमिंग एप है, जिसमें लोगों को ज्यादा पैसा जीतने का लालच दिया जाता है, जिस पर लोग उसमें पैसा लगाते हैं। अभियुक्तगण, लोगों के द्वारा लगाये गये पैसे पर पहले उन्हे छोटी-मोटी राशि जितवा देते हैं जिससे उनका लालच बढ़े और वो और अधिक पैसा लगायें। लेकिन फिर जब लोग ज्यादा पैसा लगाने लगते हैं तब धीरे-धीरे उनका पैसा डूबना शुरू हो जाता है। अभियुक्तगण के पास जो बैंक पासबुक और चैकबुक मिले है, ये फर्जी आई0डी0 पर खुलवाये गये है जिसमें ग्राहकों का पैसा अभियुक्तगण इन खातों में ट्राँसफर करवा लेते हैं। अभियुक्तगण पहले लोगों की आई0डी0 लेकर उनके नाम पर फर्जी सिम कार्ड खरीदते हैं फिर उसी सिम कार्ड पर बैंक खाता खुलवा लेते हैं। इस बैंक खाते का प्रयोग यह अपने ग्राहकों से पैसे के लेन-देन के लिए करते हैं। इनके पास से जो भी सिम कार्ड मिले हैं वो दूसरों के नाम से प्री-एक्टिवेटेड चालू सिम कार्ड हैं। जिन्हें यह लोग बैंकों में खाता खुलवाने में प्रयोग करते हैं। इसके बाद इनके पास भारी मात्रा में विभिन्न नामों के पासबुक, चैकबुक, एटीएम/डेबिट कार्ड, सिम कार्ड, मोबाइल, लैपटॉप बरामद हुए है जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 894/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस व 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्तों का विवरण-

1.अंकित सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी करनपुरा कोतवाली, जनपद इटावा उम्र 24 वर्ष

2.हिमांशु पुत्र बह्रम कुमार निवासी बरहीपुरा, थाना कोतवाली इटावा, जनपद इटावा उम्र 20 वर्ष।

3.चिराग जैन पुत्र संजय जैन निवासी लालपुरा, थाना कोतवाली इटावा, जनपद इटावा उम्र करीब 21 वर्ष।

4.प्रथम मिश्रा पुत्र नीरज मिश्रा निवासी स्टेशन रोड़, शादीलाल धर्मशाला, इटावा उम्र 22 वर्ष।

5.हर्षित वर्मा पुत्र सुधीर कुमार वर्मा निवासी रामलीला रोड़ कोतवाली इटावा, जनपद इटावा उम्र 23 वर्ष।

6.अंश कुमार वर्मा पुत्र स्व0 केशव देव वर्मा निवासी पुरविया टोला कटरा कपूरचन्द, थाना कोतवाली इटावा, जनपद इटावा उम्र 20 वर्ष।

7.नितिन बाबू पुत्र उदय प्रताप निवासी नौरंगाबाद पुलिस चौकी के पास, जनपद इटावा उम्र 22 वर्ष।

8.कीर्ति पत्नी अंकित सिंह निवासी करनपुरा, थाना कोतवाली इटावा, जनपद इटावा उम्र 23 वर्ष

बरामदगी का विवरण-

1-159 पासबुक विभिन्न नामों की कूटरचित

2.-95 चैक बुक विभिन्न नामों की कूटरचित

3-131 एटीएम कार्ड विभिन्न नामों के फर्जी एवं कूटरचित

4-114 सिम कार्ड विभिन्न कम्पनी व नामों के

5-07 लैपटॉप

6-01 टैबलेट

7-61 मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनी के

8.-39,670 रूपये नगद

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button