उत्तर प्रदेशराज्य - शहर

DCP & ADCP नोएडा ने पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-18अट्टा मार्किट व अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के आस-पास की फुट पेट्रोलिंग

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद द्वारा एडीसीपी नोएडा  शैव्या गोयल व एसीपी प्रथम नोएडा प्रवीण कुमार सिंह के साथ थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-18, सेक्टर-20, अट्टा मार्किट व अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के आस-पास फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाये तथा संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों को रोककर उनकी चेकिंग कराई गयी एवं निर्देशित किया गया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखी जाये। उनके द्वारा थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि पीसीआर व पीआरवी वाहनों द्वारा भ्रमणशील रहते हुए लगातार पेट्रोलिंग की जाये। उनके द्वारा ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button