उत्तर प्रदेशराज्य - शहररोजगारव्यवसायव्यापार
ज़िला आबकारी अधिकारी द्वारा गठित टीमों द्वारा चलाया प्रवर्तन अभियान
गौतमबुद्ध नगर llआबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार ज़िलाधिकारी गौतमबुद्धनगर व पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन एवं ज़िला आबकारी अधिकारी द्वारा गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत दिनांक20/11/2025 को आबकारी की विभिन्न टीमों द्वारा जनपद में स्थित देशी शराब दुकाने, कम्पोजिट शॉप ,मॉडल शॉप,प्रीमियम रिटेल शॉप एवं बार अनुज्ञापनों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा कैनटीन की गहनता से चेकिंग की गयी। सभी दुकानों पर नियमों को सुनिश्चित कराने के साथ ही दुकानों पर गोपनीय टेस्ट परचेज करवाया गया । समस्त मदिरा दुकानों पर लगे CCTV रिकॉर्डिंग रियल टाइम पर संचालित करने एवं POS मशीन से 100% बिक्री करने हेतु अनुज्ञापियों एवं विक्रेताओं को निर्देशित किया गया।



