उत्तर प्रदेशराज्य - शहर

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान ने वाई एस एस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को यमुना एवं पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान हेतु किया सम्मानित

नोएडा llभारतीय लोक प्रशासन संस्थान (IIPA) ने आज वाई एस एस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को जल एवं पर्यावरण संरक्षण, विशेषकर यमुना पुनर्जीवन और स्वच्छता अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान उनके दीर्घकालिक समर्पण, जनभागीदारी को प्रोत्साहन देने और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण अभियानों से जोड़ने के अद्वितीय प्रयासों की सराहना के रूप में प्रदान किया गया।

सचिन गुप्ता के नेतृत्व में युवा शक्ति ने पिछले वर्षों में ‘जल है तो कल है’, ‘स्वच्छ यमुना मिशन’ के अंतर्गत 230+ यमुना क्लीनअप ड्राइव जैसे कई प्रभावी कार्यक्रम सफलतापूर्वक चलाए हैं, जिनमें हजारों युवाओं, नागरिकों, संस्थानों और समुदायों को जोड़ा गया। उनके प्रयासों से न केवल यमुना घाटों की स्वच्छता और संरक्षण में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है, बल्कि जल संरक्षण की दिशा में व्यापक जनजागरण भी बढ़ा है।

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के अधिकारी प्रोफेसर विनोद कुमार शर्मा एवं डॉ साकेत बिहारी ने कार्यक्रम में कहा कि “सचिन गुप्ता का कार्य आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को एक आंदोलन का रूप दिया है। उनके जैसे समर्पित युवाओं की आवश्यकता समाज और देश को है।”

सम्मान प्राप्त करते हुए सचिन गुप्ता ने कहा, “यह सम्मान युवा शक्ति की पूरी टीम और उन सभी लोगों का है जो हर सप्ताह यमुना की सेवा के लिए आगे आते हैं। हमारा लक्ष्य है कि जल और पर्यावरण संरक्षण को हर नागरिक की जिम्मेदारी बनाया जाए।”

युवा शक्ति निरंतर जल संरक्षण, नदी पुनर्जीवन, वृक्षारोपण, पर्यावरण शिक्षा और समुदाय आधारित कार्यक्रमों पर काम कर रही है। संस्था का प्रयास है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button