उत्तर प्रदेशराज्य - शहरशिक्षा

चैलेंजर्स ग्रुप की लीडरशिप मीट: सामाजिक हित में नए कदम

नोएडा: चैलेंजर्स ग्रुप ने नॉएडा स्थित सेक्टर-2 में एक महत्वपूर्ण लीडरशिप मीट का आयोजन किया, जिसमें सामाजिक हित में नए कदम उठाने और समाज के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसके अंतर्गत सामाजिक मिशन को और व्यापक रूप में आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। चैलेंजर्स ग्रुप संस्थापक प्रिंस शर्मा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और जरूरतमंद लोगों के जीवन में सुधार करना है। चैलेंजर्स ग्रुप सामाजिक जिम्मेदारी को अपने मिशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानता है।

संस्था ने अपने सामाजिक दायित्व को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, इस सत्र में संस्था के नेतृत्व संरचना को और सुदृढ़ करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियाँ औपचारिक रूप से वितरित की गईं। जिसमें श्री सुनील अग्रवाल (सरंक्षक ), प्रिंस शर्मा (अध्यक्ष), विजय कंबोज (उपाध्यक्ष), और गौरी शंकर (महासचिव) आदि को चयनित किया गया। इसके अलावा, अन्य सदस्यों को भी अलग-अलग विभागों और परियोजनाओं के दायित्व प्रदान किए गए, ताकि संस्था की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी, संगठित और परिणाम-उन्मुख बन सके। इस अवसर पर आदर्श, रोशनी, गीतिका, सिम्मी, राजन, किरण, विनीत, मनीष, मनोज, राहुल, पियूष, सोनू, ममता, भूमि आदि साथी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button