अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

थाना साइबर क्राइम नोएडा पुलिस द्वारा धोखाधड़ी/ठगी चाइनीज साइबर ठगों से जुडे 04 अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा ll थाना साइबर क्राइम नोएडा पुलिस द्वारा संकलित सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये वादी को शेयर मार्केट मे इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने के नाम पर 12,00,00,000 रुपए की धोखाधड़ी/ठगी करने वाले गैंग के 04 अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दिनांक 03/12/2025 को मु0अ0सं0-0137/2025 धारा 318(4), 319(2) बी0 एन0 एस0 व 66 डी आई.टी.एक्ट में पंजीकृत किया गया था, जिसमें साइबर अपराधी द्वारा वादी को शेयर मार्केट मे इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने के नाम पर 12,00,00,000 रुपए की धोखाधड़ी की गयी। विवेचना मे त्वरित कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी मे लिप्त संदिग्ध बैंक खातो को तत्काल फ्रीज़ कराया गया।

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्त/खाताधारक अर्जुन सिंह के द्वारा बताया गया कि वह पंकज गुप्ता के कहने पर रूपेन्द्र और तेजपाल के संपर्क मे आया, अभियुक्तगण रूपेन्द्र और तेजपाल स्थानीय लोगों को कमीशन देने के नाम पर उनकी जीसटी तथा उधयम प्रमाण पत्र बनवाकर फर्म खुलवाते हैं, फिर उनका करंट बैंक खाता खुलवाते हैं। अभियुक्त तेजपाल के कहने के नाम पर रूपेन्द्र खाताधारक को अपने साथ मुंबई ले जाते है, फिर अन्य साथियों की मदद से विभिन्न बैंक खातों मे घटना से संबंधित धोखाधडी की धनराशि की स्थानांतरित करते है, धोखाधड़ी मे प्रयुक्त बैंक खाते मे आई धनराशि का 07 से 10 प्रतिशत नकद प्राप्त कर अभियुक्त तेजपाल अपने पास रख लेता हैं एवं 03 से 05 प्रतिशत खाताधारकों एवं मिडीएटर को दे देता हैं । विवेचना के दौरान पाया गया है कि उक्त गैंग द्वारा लगभग 50 से 60 बैंक खाते धोखाधड़ी मे प्रयोग करने हेतु खुलवाए गए है। अभियुक्तगण लगभग 1 वर्ष से साइबर अपराधों मे लिप्त है तथा देश के विभिन्न राज्यों मे इनके विरुद्ध शिकायते दर्ज हैं। घटना मे लिप्त अन्य अपराधियों के गिरफ़्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्तो में से 01. रूपेन्द्र पाल पुत्र प्रेमपाल 02. तेजपाल पुत्र दीनदयाल उपरोक्त के नाम थाना साइबर क्राइम के एक अन्य अभियोग संख्या 129/2025 धारा 318(4),319(2), 61(2) बीएनएस व 66 डी आई एक्ट में प्रकाश में आये है। जिसमें वादी मुकदमा के साथ इनवेस्टमेंट के नाम पर 2,90,00,000 रूपये की धोखाधडी की गयी है।

एनसीआरपी पोर्टल पर अभी तक उक्त घटना मे प्रयुक्त बैंक खातों के विरुद्ध पूरे भारत वर्ष मे अलग अलग राज्यों मे कुल 43 शिकायतो का दर्ज होना पाया गया हैं जो निम्नानुसार है-

01-तेलंगाना राज्य मे 09 शिकायते दर्ज है, जो इनवेस्टमेंट फ्रॉड संबंधित हैं जिसमंे 14,79,714 रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

02-तमिलनाडु राज्य मे 08 शिकायते दर्ज है, जो इनवेस्टमेंट फ्रॉड संबंधित हैं जिसमें 2,0 04,3584 रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

03-हरियाणा राज्य मे 02 शिकायते दर्ज है, जो इनवेस्टमेंट फ्रॉड संबंधित हैं जिसमें 96,33,122 रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

04-महारास्ट राज्य मे 04 शिकायते दर्ज है, जो इनवेस्टमेंट फ्रॉड संबंधित हैं जिसमें 96,65,150 रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

05-राजस्थान राज्य मे 01 शिकायत दर्ज है, जो इनवेस्टमेंट फ्रॉड संबंधित हैं जिसमें 1,34,00,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

06-आंध्र प्रदेश राज्य मे 02 शिकायत दर्ज है, जो इनवेस्टमेंट फ्रॉड संबंधित हैं जिसमें 40,00,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

07-कर्नाटक राज्य मे 05 शिकायत दर्ज है, जो इनवेस्टमेंट फ्रॉड संबंधित हैं जिसमंे 7,35,35,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

08-गुजरात राज्य मे 05 शिकायत दर्ज है, जो इनवेस्टमेंट फ्रॉड संबंधित हैं जिसमें 26,00,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

09-केरल राज्य मे 03 शिकायत दर्ज है, जो इनवेस्टमेंट फ्रॉड संबंधित हैं जिसमंे 11,70,23,30 रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

10-दिल्ली राज्य मे 04 शिकायत दर्ज है, जो इनवेस्टमेंट फ्राड/डिजिटल अरेस्ट संबंधित हैं जिसमें 3,11,05,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई है

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः

1.अर्जुन सिंह पुत्र पप्पू निवासी ग्राम डलवा सहीदा पोस्ट जगत, थाना अलापुरा जनपद बदायूँ उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष ।

2.पंकज गुप्ता पुत्र संजीव गुप्ता निवासी ग्राम पथसा पोस्ट जगत थाना अलापुरा जनपद बदायूँ उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष ।

3.रूपेन्द्र पाल पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम नवादा पोस्ट कटिया थाना अलापुर हाल पता- मोहल्ला ईश्वर धाम कालोनी निकट मंडी समिति थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ उम्र 23 वर्ष ।

4.तेजपाल पुत्र दीनदयाल निवासी ग्राम रशूलपुर बिलहरी थाना सिविल लाइंस जनपद बदायूँ उम्र 23 वर्ष ।

नोट- साइबर जागरूकता सुझाव बिन्दु

01- किसी भी INVESTMENT संबंधी EMAIL, LINK को बिना जांच न खोले।

02- निवेश संबंधी विवादों के लिए सेवी की आधिकारिक WEBSITE पर सर्च करे ।

03- किसी भी अज्ञात Telegram/Whatsapp Group में न जुडें, और उस ग्रुप में चल रही इन्वेस्टमेन्ट के मुनाफे की बात पर यकीन न करें।

04- Telegram/Whatsapp Group में किसी भी सदस्य द्वारा निवेश के बाद मोटे मुनाफे की बात कही जा रही है तो उक्त बात पर यकीन न करें।Share trading/ IPO में निवेश केवल बैंक/विश्वसनीय डीमेट सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से ही करें।

05- Share trading/ IPO में निवेश करने हेतु कभी भी सीधे किसी बैंक खाते में धनराशि जमा न करें। Telegram/Whatsapp Group में जुडने के बाद अगर किसी भी सदस्य द्वारा आपसे लिंक के माध्यम से कोई भी एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिये कहा जाता है तो आप उसे डाउनलोड न करें।

अति महत्वपूर्ण – साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल इसकी सूचना अपने नजदीकी थाना साइबर क्राइम एवं भारत सरकार के साइबर हेल्पलाइन नं० 1930 पर कॉल करें साथ ही भारत सरकार के NCCRP पोर्टल Cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button