healthराज्य - शहरस्वास्थ्य

दिव्यांग बच्चों और ज़रूरतमंदों के सशक्तिकरण के लिए फर्स्ट रिहैब फाउंडेशन के डाक्टर महिपाल को मंच पर किया सम्मानित

नोएडा। सृजन पुरस्कार का आयोजन शंकरा स्पेशल स्कूल सेक्टर 33 में एडुरचना ने क्षेम्या के सहयोग से आयोजित किया,कार्यक्रम की शुरुआत एडुरचना के संस्थापक शोभित जैन के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए सम्मान, अवसर और समावेशन के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तेजपाल सिंह नागर (विधायक, दादरी) उपस्थित रहे।अतिथियों ने दिव्यांगजन, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभागियों और परिवर्तनकर्ताओं को सम्मानित किया। दिव्यांग बच्चों और ज़रूरतमंदों के सशक्तिकरण के लिए फर्स्ट रिहैब फाउंडेशन सेक्टर-70 के डाक्टर महिपाल को मंच पर संमानित किया गया। तो वहीं चेंजमेकर अवॉर्ड डॉ. रमेश सी. गौर,संजय कुमार पांडे,राकेश धस्माना को दिया गया तो वहीं अचीवर अवॉर्ड कनुप्रिया – बामनाथरायन्स्वामी मेमोरियल अवॉर्ड, यश रचना जैन मेमोरियल अवॉर्ड उत्तम व आयुष को दिया गया। डॉ. रमेश सी. गौर ने संस्कृति और समावेशन के संबंध पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पारंपरिक कला रूप कैसे दिव्यांगजनों को सक्षम बना सकते हैं। वहीं संजय कुमार पांडे, अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट, ने दिव्यांगजनों के अधिकार, संरक्षण एक्ट के महत्व पर विस्तार से बात की। तो राकेश धस्माना ने विशेष शिक्षा को मजबूत बनाने और न्यूरोडाइवर्स बच्चों के लिए संवेदनशील वातावरण तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जिसमें आयाना डांस एकेडमी द्वारा सुंदर भरतनाट्यम एवं शंकरा स्पेशल स्कूल के छात्रों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button