एफडीडीआई नोएडा में फाउंडेशन बैच की Meraki डिज़ाइन प्रदर्शनी का आयोजन
नोएडा, सेक्टर–24 स्थित Footwear Design and Development Institute (FDDI) में फाउंडेशन बैच के विद्यार्थियों के Design Project विषय के अंतर्गत Meraki प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में संस्थान के 100 से अधिक छात्र–छात्राओं ने भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी का मुख्य विषय “Sustainable एवं Recycling” रखा गया था। विद्यार्थियों ने वेस्टेज व रीसाइकल्ड सामग्री का उपयोग कर 100 से अधिक नवीन उत्पाद तैयार किए, जिनमें zero-wastage products, new packaging solutions, multipurpose items, showpieces तथा decoration products शामिल रहे।
प्रदर्शनी का शुभारंभ संस्थान की कार्यकारी निदेशिका, फाउंडेशन स्कूल प्रमुख डॉ. प्राची एवं विभागाध्यक्ष डॉ. इंदु ने दीप प्रज्वलन कर किया।
डिज़ाइन विषय के फैकल्टी सौरभ श्रीवास्तव ने पूरे आयोजन का समन्वय किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के कार्य न केवल रचनात्मक हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी प्रदर्शित करते हैं।
इस अवसर पर संस्थान के अनेक फैकल्टी सदस्य—एस.आर. सुशीला, ईश्वर, निखिल कटियार, राजेश वर्मा एवं अवर्निता श्रीवास्तव—भी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें रचनात्मक प्रतिक्रिया (feedback) प्रदान की।



