नारकोटिक्स सेल व थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की बिक्री करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
नोएडा llनारकोटिक्स सेल व थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा संयुक्त प्रयास से अवैध मादक पदार्थो की बिक्री करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 16.25 ग्राम एम0डी0एम0ए0 (कीमत करीब 1.5 लाख रूपयेव 02 मोबाईल फोन बरामद ।
कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 11.12.2025 को नारकोटिक्स सेल, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर व थाना सेक्टर-58, नोएडा पुलिस द्वारा संयुक्त प्रयास से सैक्टर-60 नोएडा के पास से अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले अभियुक्त 1. अभिनव प्रताप 2. करन जोशी को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से करीब 16.25 ग्राम एम0डी0एम0ए0 जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय मार्केट में कीमत लगभग 1.5 लाख रूपये व 02 मोबाईल फोन बरामद किये गये है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.अभिनव प्रताप पुत्र स्व0 राम प्रताप निवासी निवासी ग्राम सोरखा, सैक्टर-116, नोएडा मूल निवासी ग्राम जगतपुर थाना बिछुमा जिला मैनपुरी उम्र करीब 25 वर्ष
2.करन जोशी पुत्र हरी जोशी निवासी वन्दना इन्कलेव खोडा कालोनी गाजियाबाद उम्र करीब 23 वर्ष



