उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य - शहर

योगेंद्र शर्मा एवं के.के. जैन पैनल के सभी उम्मीद्वार निर्विरोध विजयी घोषित

नोएडा llचुनाव अधिकारी कर्नल (R) शशि वेद के नेतृत्व में सभी चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में आज फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) 2026–28 के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। इनमें योगेंद्र शर्मा एवं के.के. जैन पैनल के सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध विजय घोषितकिया गया।

महासचिव के.के. जैन ने बताया कि फोनरवा के 25 वर्ष के इतिहास में पहली बार चुनावी प्रक्रिया के तहत 21 सदस्यों की पूरी टीम निर्विरोध चुनी गई है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गत दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान टीम द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का परिणाम है। इसी कारण विपक्ष का कोई भी सदस्य हार के भय से चुनाव लड़ने का साहस नहीं जुटा सका।

अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा एवं महासचिव के.के. जैन लगातार चौथी बार इन पदों पर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह सफलता अनुभवी टीम, आरडब्ल्यूए सदस्यों के निरंतर समर्थन, नोएडा अथॉरिटी, जिला प्रशासन, नोएडा पुलिस, यूपीसीएल एवं अन्य संबंधित विभागों से मिले सकारात्मक सहयोग से संभव हुई है।

दो साल के कार्यकाल में कार्यकारणी कि मुख्य उपलब्धियाँ हैं जैसे आरडब्ल्यूए एवं निवासियों की समस्याओं के समाधान हेतु सीईओ, एसीईओ व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें आयोजित की गईं। पानी की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार के लिए फ़ोनरवा ने नोएडा अथॉरिटी द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले पानी की गुणवत्ता और मात्रा दोनों में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप आठ (8) रेनीवेल को पूरी तरह से चालू कर दिया गया है और वे वर्तमान में जनता को पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। शहर भर में सभी निष्क्रिय ट्यूबवेल को सक्रिय करने के लिए भी कार्रवाई शुरू की है।

अथॉरिटी द्वारा विकसित फ्लैटों और इमारतों में अनधिकृत निर्माण के लिए निवासियों को धारा 10 के तहत एक हजार से अधिक नोटिस जारी किए गए। फोनरवा ऐसे मामलों की समीक्षा करने और उचित जुर्माना लगाकर अनुमेय निर्माणों को नियमित करने के लिए एक समर्पित समिति के गठन के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रहा है। म्यूटेशन और लोन मामलों में सेक्शन 10 की शर्त हटाना इस फैसले से प्रभावित निवासियों को काफी राहत मिली है।

पुराने एवं क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों की पहचान कर सफाई व उनको बदलने के निर्देश।

पेड़ों की छंटाई एवं कटाई में तेजी लाने हेतु 10 नई मशीनें खरीदने के निर्देश।

आरडब्ल्यूए की समस्याओं के समाधान के लिए नोएडा प्राधिकरण के विभिन्न विभागों और आरडब्ल्यूए के साथ नियमित बैठकें आयोजित कर लंबित कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया गया।

बिजली मंत्री ए.के. शर्मा, यूपीसीएल प्रबंध निदेशक, वरिष्ठ अधिकारीयो एवं मुख्य अभियंता के साथ नियमित बैठकें हुई। नोएडा में बिजली कि आपूर्ति में बहुत सुधार आया है।

गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कई प्रमुख परियोजनाएं शुरू कि गई हैं।

कुत्तों कि नसबंदी क्षमता 25 से बढ़ाकर 50 प्रतिदिन।

सेक्टर-123 में दो नए केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव, जिनकी कुल क्षमता 1000 कुत्तों की होगी—जिसमें डिस्पेंसरी, भोजन भंडारण, स्टाफ क्वार्टर आदि शामिल।

पुलिस आयुक्त, एसीपी व डीसीपी के साथ कई उच्चस्तरीय बैठकें हुई इसके परिणाम से सभी सेक्टरों में पुलिस–आरडब्ल्यूए मीटिंग्स नियमित रूप से शुरू, जिससे कानून व्यवस्था में सुधार,अपराध रोकथाम,व साइबर फ्रॉड जागरूकता में सुधार तथा छोटे-मोटे अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई।

अवसर पर अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा महासचिव ने कहा कि हमारी टीम आरडब्ल्यूए एवं नागरिक समस्याओं को हल करने, सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने और नोएडा के सभी निवासियों के लिए बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमें विश्वास है कि नई टीम अपने सभी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button