रॉकी तोमर हिंदू युवा वाहिनी के मेरठ मंडल प्रभारी व संगठन महामंत्री नियुक्त
मेरठ। हिंदू युवा वाहिनी के विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी क्रम में रॉकी तोमर को संगठन में संगठन महामंत्री एवं मेरठ मंडल प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारी रॉकी तोमर ने इस दायित्व के लिए संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा। पद की गरिमा को समझते हुए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और निर्भय होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना मेरी प्राथमिकता होगी।”
उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। समर्थकों का मानना है कि रॉकी तोमर के नेतृत्व में मेरठ मंडल में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी l
“मैं इस पद की जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा, समर्पण और निर्भय होकर निर्वहन करूँगा।” – रॉकी तोम



