थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा घरों से चोरी करने वाले 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
Noida ll थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से घरों से चोरी करने वाले अभियुक्त 1. संदीप पुत्र रामचरन 2. बाबू उर्फ ओमप्रकाश पुत्र दशरथ 3. लेखराज उर्फ साका को सेक्टर-40-41 टी प्वाइण्ट के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के ₹1,21,000 रुपये नकद, लगभग 50 लाख रुपये की ज्वैलरी, 01 चोरी का मोबाइल फोन, डीवीआर, चोरी में प्रयुक्त उपकरण व अभियुक्त संदीप व अभियुक्त बाबू उर्फ ओमप्रकाश के कब्जे से 01-01 तमंचा मय 01-01 जिंदा कारतूस .315 बोर व अभियुक्त लेखराज उर्फ साका के कब्जे 01 अवैध चाकू बरामद किया गया।

वादी के नौकर संदीप द्वारा अपने सह अभियुक्तों बाबू उर्फ ओमप्रकाश व लेखराज उर्फ साका के साथ मिलकर घर के लॉकर से ज्वैलरी व नकद चोरी कर लिए थे, जिसके संबंध में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-39 पर मु0अ0सं0- 655/2025 धारा 306 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1- संदीप पुत्र रामचरन निवासी दंडतमाफ, थाना कोतवाली महोबा, महोबा वर्तमान पता सेक्टर-46, थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 25 वर्ष।
2- बाबू उर्फ ओमप्रकाश पुत्र दशरथ निवासी दंडतमाफ, थाना कोतवाली महोबा, महोबा, उम्र करीब 24 वर्ष।
3- लेखराज उर्फ साका पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम बछेचर कलाँ, थाना जैतपुर, महोबा, उम्र-19 वर्ष।



