ईएमसीटी टीम द्वारा मज़दूर बस्तियों में कंबल वितरण अभियान
Noida llएथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सर्दी से राहत पहुँचाने के उद्देश्य से मज़दूर बस्तियों में कंबल वितरण अभियान आयोजित किया गया। इस पहल के तहत मज़दूरों एवं उनके परिवारों को कंबल वितरित किए गए, ताकि वे कड़ाके की ठंड से सुरक्षित रह सकें। पहले चरण में 65 कंबल ज़रूरतमंद परिवारों तक पहुँचाए गए।
कंबल वितरण वैध पहचान पत्र के सत्यापन के पश्चात् किया गया, ताकि सहायता वास्तविक लाभार्थियों तक ही पहुँच सके और सभी को कम्बल मिल सके।
ईएमसीटी द्वारा यह कंबल वितरण अभियान पिछले पाँच वर्षों से लगातार चलाया जा रहा है, और हर वर्ष सर्दियों के दौरान मज़दूर समुदाय एवं जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँचाई जाती है। इस वर्ष भी अभियान के अंतर्गत विभिन्न श्रमिक स्थलों पर वितरण जारी रहेगा।
ईएमसीटी टीम का उद्देश्य ठंड के इस मौसम में अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाना है। संगठन का मानना है कि मज़दूर वर्ग समाज की रीढ़ है, और उनके जीवन में छोटी-सी सहायता भी बड़ा परिवर्तन ला सकती है।
अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों और दानदाताओं का विशेष आभार व्यक्त करते हुए ईएमसीटी टीम ने कहा— “यह हमारा सामाजिक दायित्व है कि हम उन लोगों के साथ खड़े रहें, जो संसाधनों के अभाव में कठिन परिस्थितियों का सामना करते हैं। हमारा संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण कष्ट न झेले।”
ईएमसीटी लंबे समय से सामाजिक सरोकारों, शिक्षा सहयोग, राहत कार्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय है और आगे भी समाज सेवा की यह यात्रा जारी रहेगी। आज इस ड्राइव में अनूप सोनी , गरिमा श्रीवास्तव , अमित गिरी और रश्मि पांडेय उपस्थित रहे।



