healthउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहरव्यवसायस्वास्थ्य

जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

नोएडा llआगामी नववर्ष 2026 के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।

इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज खाद्य सुरक्षा विभाग की अलग अलग टीमों द्वारा संपूर्ण जनपद में एक साथ विभिन्न रेस्टोरेंट पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए निरीक्षण एवं छापा/नमूना संग्रहण की कार्यवाही जारी रखी गई। उन्होंने बताया कि सेक्टर-43 नोएडा स्थित सबवे रेस्टोरेंट से पनीर टिक्का का 01 नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ.पी सिंह द्वारा लिया गया। गोल्डन आई दादरी स्थित मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट से वेज बर्गर का 01 नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी सय्यद इबादुल्लाह द्वारा लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा वेनिस मॉल स्थित वाव मोमोज , वाव चाइना, वाडा स्ट्रीट, फाइव आयरन गोल्फ बार एंड रेस्टोरेंट, थाई बड़ा का निरीक्षण किया गया तथा वाव मोमोज पर साफ सफाई की उचित न पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। जी आई पी मॉल सेक्टर 38 नोएडा में मैकडोल्ड, केएफसी एवं ब्रेड स्टोरी का निरीक्षण किए गए तथा कमियां पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त विजय बहादुर पटेल एवं रविंद्र नाथ वर्मा के द्वारा सेक्टर-129 नोएडा स्थित पिज्जा हट, नाथू स्वीट का निरीक्षण किया गया एवं साफ सफाई व्यवस्था सही न पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। सेक्टर-62 नोएडा स्थित ब्लैक काफी का निरीक्षण अमर बहादुर सरोज द्वारा किए जाने पर विभिन्न कमियां पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। इस प्रकार कुल 02 नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं। प्रवर्तन कार्यवाही देर रात जारी रहेगी तथा प्रतिष्ठानों के निरीक्षण में मिल रही कमियों पर सुधार नोटिस निर्गत किए जा रहे हैं ।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button