अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

फर्जी कॉल सेन्टर चलाकर लोगो से इन्श्योरेंस पॉलिसी के बहाने ठगी करने वाले 13 अभियुक्तगण गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर ll साइबर क्राइम नोएडा गौतमबुद्धनगर व थाना सैक्टर 63 नोएडा की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी कॉल सेन्टर चलाकर लोगो से इन्श्योरेंस पॉलिसी देने एवं पुरानी इन्श्योरेंस पॉलिसी का नवीनीकरण एवं किस्त न जमा करने वाली पुरानी इन्श्योरेंस पॉलिसी के बदले मे बोनस का लालच देकर ठगी करने वाले 13 अभियुक्तगण गिरफ्तार, अभियुक्तगण के कब्जे से 02 लैपटॉप मय चार्जर, 01 मॉडम मय चार्जर, 01 पीएनटी टैलीकॉलर, 31 मोबाइल फोन, दस्तावेज डाटासीट 721 वर्क, 02 डायरी बरामद।

दिनांक 06.01.2026 थाना साइबर क्राइम नोएडा गौतमबुद्धनगर व थाना सैक्टर 63 नोएडा की संयुक्त टीम द्वारा एच 198 सैक्टर 63 नोएडा में संचालित फर्जी काल सेन्टर चलाकर लोगो से इन्श्योरेंस पॉलिसी देने एवं पुरानी इन्श्योरेंस पॉलिसी का नवीनीकरण एवं किस्त न जमा करने वाली पुरानी इन्श्योरेंस पॉलिसी के बदले मे बोनस का लालच देकर ठगी करने वाले 13 अभियुक्तगण 1. छत्रपाल शर्मा 2.सत्यम 3.समीर 4.राज सलाउद्दीन 5.ईश्वर कर्माली 6.सुहैल 7.विवेक कुमार 8.सुमित कुमार 9.मौ0 आसिफ 10.सुहैल 11.राजीव कुमार 12.मिथिलेश 13.हरिओम को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना सैक्टर 63 नोएडा पर मु0अ0सं0 008/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 340(2), 3(5), 61(2) बीएनएस व 66, 66डी आई टी एक्ट पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्तगण से पूछताछ का विवरण

अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि हम कॉलिंग करके बीमा पॉलिसी के नाम पर व्यक्तियों को फर्जी नाम पते बताकर कॉल करते है तथा बीमा कराने के नाम पर बंदशुदा बीमा पॉलिसी को रिन्यू कराने व बोनस दिलाने का लालच देने के नाम पर व नई पॉलिसी करने के नाम पर रुपये अपने बताये हुए खातो मे डलवा लेते है, हमारी कम्पनी केवल 2 बीमा कम्पनीयो के लिए काम करती है लेकिन इनकी आड मे अन्य कम्पनीयो का डाटा मार्केट से प्राप्त करके उनसे सम्बंधित बीमा धारको एवं नये ग्राहको को लालच देकर फर्जी लुभावनी स्कीम बताकर अलग अलग फर्जी नम्बरो से कॉल करके कई फर्जी बैंक खातो में रुपये लेते है व अवैध धन प्राप्त करते है जिसे हम लोग आपस में बाट लेते है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1- छत्रपाल शर्मा पुत्र रेवती प्रसाद शर्मा निवासी ए ब्लाक हिमालया प्राईड टैकजोन 4, सोसाइटी सैक्टर 16बी ग्रेटर नोएडा वेस्ट पोस्ट रोजा याकूबपुर गौतमबुद्धनगर हाल सीईओ GROW UP MANAGEMENT SOLUTION OPC PVT LTD कम्पनी एच 198 सैक्टर 63 नोएडा मूल पता गांव लहडरा थाना बहादुरगढ जिला हापुड उम्र 32 वर्ष

2-सत्यम पुत्र संतोष कुमार सिंह पता गली नंबर 03, जय भारत एन्क्लेव साहिबाबाद गाजियाबाद थाना साहिबाबाद गाजियाबाद मूल पता ग्राम जिरादेई थाना जिरादेई जनपद सिवान बिहार उम्र 30 वर्ष

3-समीर पुत्र मुशीर अहमद पता स्ट्रीट नंबर 1 एफ-ब्लॉक शास्त्री पार्क दिल्ली उम्र 33 वर्ष

4-राज सलाउद्दीन पुत्र एमडी सलाउद्दीन पता सेक्टर 19 नोएडा स्थायी पता – गांव – हसनपुर भदवाश जिला – वैशाली बिहार उम्र 30 वर्ष

5-ईश्वर कर्माली पुत्र माधो पता दल्लूपुरा गली नंबर 16 वसुंधरा एन्क्लेव पूर्वी दिल्ली 110096 स्थायी पता – गांव -होनहेमोरा पोस्ट चीनपुर पीएस मांडू जिला हजारीबाग झा उम्र 31 वर्ष

6-सुहैल पुत्र अलाउद्दीन पता – सेक्टर 44 डिफेन्स एन्क्लेव नोएडा स्थायी पता – गांव पोस्ट स्याना बुलन्दशहर उम्र 34 वर्ष

7-विवेक कुमार पुत्र – रमेश चंद पता – ग्राम सुठारी पोस्ट सुराणा थाना मरादनगर स्थायी पता – ग्राम सुठारी पोस्ट सुराणा थाना मुरादनगर गाजियाबाद उम्र 36 वर्ष

8-सुमित कुमार पुत्र भागवत सिंह पता – गांव पोस्ट दुजाना थाना बादलपुर जीबीएन स्थायी पता – गांव पोस्ट दुजाना थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर उम्र 28 वर्ष

9-मौ0 आसिफ पुत्र मौ0 कमरुद्दीन पता – सी-51 गली 12 शास्त्री पार्क दिल्ली 110053 उम्र 30 वर्ष

10-राजीव कुमार पुत्र दाताराम पता -ग्राउंड फ्लोर सेक्टर 122 पार्थला स्थायी पता – गांव पोस्ट फतेहपुर जिला कासगंज थाना सिधपुरा उ0प्र0 उम्र 33 वर्ष

11-सुहैल पुत्र जियाउद्दीन पता – गली नंबर 04 रानी गार्डन गीता कॉलोनी दिल्ली पिन 110031 उम्र 30 वर्ष

12-मिथिलेश पुत्र ब्रजमोहन सिंह पता – प्रिंस यादव का मकान गली नंबर 25 सरफाबाद सेक्टर 73 नोएडा स्थायी पता – गांव- गंगापुर फार्म पीएस मूर्तिहा भरिच यूपी पिन 271240 उम्र 29 वर्ष

13-हरिओम पुत्र राधे श्याम पता जीआर गार्डन -2 ग्रेटर नोएडा स्थायी पता – 272 सौरहा बुजुर्ग कुशीनगर यूपी पिन 274305 उम्र 36 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button