सेक्टर-49 पुलिस द्वारा मैट्रो स्टेशन पर छात्रा का गुम हुआ बैग को सकुशल बरामद कर छात्रा को सुपुर्द किया
नोएडा llसेक्टर-49 पर शिकायतकर्ता/छात्रा द्वारा सूचना दी गयी कि वह दिनांक 07.01.2026 को सुबह मैट्रो स्टेशन सेक्टर-51 नोएडा से अपने कॉलेज, ग्रेटर नोएडा परीक्षा देने के लिये जा रही थी। मैट्रो स्टेशन पर चैकिंग के दौरान उसके द्वारा अपना बैग Luggage X-ray Machine में रखा गया था जो किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उठा लिया गया तथा काफी तलाश करने के बाद भी बैग नही मिला। उक्त सूचना प्राप्त होने पर थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा तत्काल सेक्टर-51 मैट्रो स्टेशन पर पहुँचकर सी0सी0टी0वी0 फुटेज आदि को चैक किया गया, जिसमें एक व्यक्ति गलती से छात्रा का बैग ले जाता हुआ दिखाई दिया, पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अन्य सी0सी0टी0वी0 फुटेज, लोकल इंटेलीजेंस आदि से जानकारी प्राप्त की गयी जिसमें ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति बरौला टी प्वाईन्ट पर काम प्राप्त करने के उद्देश्य से खड़ा होता है, उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया गलती से उसके बैग के साथ छात्रा का बैग भी आ गया था। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति से छात्रा का बैग सकुशल प्राप्त किया गया जिसमें छात्रा/शिकायतकर्ता का समस्त सामान AADHAR CARD, College ID Card, Boat Airpods, Admit card of Examination, pens and Exam stationary था, पुलिस टीम द्वारा उक्त बैग व सामान को सकुशल छात्रा के सुपुर्द कर दिया गया। छात्रा व उसके परिजनों द्वारा अपना समस्त सामान पाकर पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की l



