अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर गिरफ्ता, कब्जे/ निशानदेही से चोरी 06 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामदl दिनांक 09.01.2026 को थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त अमित राजपूत पुत्र नंदराम सोमबाजार कट से गिरफ्तार किया गया है, व एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उनके कब्जे/निशानदेही से चोरी की 06 मोटरसाइकिल, 02 मोटरसाइकिल की चाबियाँ, 01 तमंचा .315 बोर व 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।

पूछताछ का विवरण-

पूछताछ करने पर अभियुक्त अमित राजपूत द्वारा बताया कि साहब हम नोएडा में रहते हैं और नोएडा व आस-पास क्षेत्र में मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरी करते थे एवं पकड़े जाने के डर से अपने साथ तमंचा व चाकू भी रखते थे। बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में थाना सेक्टर-39, थाना सेक्टर-49 व थाना सेक्टर-20 पर अभियोग पंजीकृत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button