अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

थाना इकोटेक-3 पुलिस और 25,000 रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड

Noida ll थाना ईकोटेक-3 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से यामाहा कट के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार एक आदमी आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया, परन्तु वह नहीं रुका और मोटरसाइकिल को तेज गति से चलाते हुए भागने का प्रयास करने लगा, जिस पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो उपरोक्त व्यक्ति की मोटरसाइकिल फिसलकर नीचे गिर गयी। मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम को नजदीक आता देखकर पुलिस टीम पर जान मारने की नीयत से फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान दानिश पुत्र नवाब निवासी मो0 रंगमहल, कस्बा शिकारपुर, थाना शिकारपुर, जनपद बुलंदशहर वर्तमान पता ग्राम एम्नाबाद, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर उम्र 31 वर्ष के रुप में हुयी है। अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल व एक अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है। घायल अभियुक्त थाना इकोटेक-3 पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित है, जिस पर 25000 का ईनाम घोषित है। बरामद हुयी चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजि नं0 UP81CU1657 के संबंध में थाना बिसरख पर मु0अ0सं0- 796/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं चोरी की फिराक में इधर-उधर घूमकर बंद घरों/फैक्ट्री की रैकी कर रहा था। मैं पहले भी अपने साथियों के साथ कई चोरी कर चुका हूं और जेल भी जा चुका हूं। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त के सम्बन्ध में अन्य जानकारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button