थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Noida llथाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल, स्नैच किये हुए फोन को बेचकर प्राप्त 1600 रुपए नगद व एक अवैध चाकू बरामद।
दिनांक 22.01.2026 को थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से दो पहिया वाहन चोरी करने वाला एक अभियुक्त मनीष चोपडा पुत्र संजय चोपडा को शिप्रा कट सेक्टर-62, नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल अपाचे, स्नैच किये हुए फोन को बेचकर प्राप्त 1600 रुपए नगद व एक अवैध चाकू बरामद हुआ है।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उसके द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर दिनांक 10.01.2026 को सेक्टर-62 नोएडा गोलचक्कर पर खडे एक व्यक्ति से मोबाइल फोन स्नैच किया गया था, जिसको बेचकर प्राप्त रुपयो में से 1600/- रूपये शेष बचे है। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना सेक्टर-58, नोएडा पर मु0अ0सं0-14/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है। अभियुक्त से बरामद मोटरसाइकिल को अभियुक्त द्वारा दिल्ली से पिछले वर्ष चोरी किया गया था जिसके संबन्ध में थाना ई-पुलिस स्टेशन क्राइम ब्रांच दिल्ली में एफआईआर नंबर 018770/2025 दिनांक 08.07.2025 को पंजीकृत है। अभियुक्त द्वारा की गयी अन्य आपराधिक घटनाओं व आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।



