अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर
थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा 20,000 रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद
नोएडा ll थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से 20,000 रुपये का इनामिया अभियुक्त आकाश पुत्र संजय को ग्राम खेड़ी को जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।
अभियुक्त के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत है जिसमें अभियुक्त वाँछित चल रहा था। अभियुक्त आकाश द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गैंग बनाकर वाहन चोरी कर उन्हें बेचकर पैसे कमाते थे। अभियुक्त के अन्य साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल में भेजा जा चुका है।



