उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराज्य - शहर

विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश ’’की थीम पर दिल्ली हाट में उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का हुआ भव्य आयोजन

उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना की एतिहासिक स्मृति को चिरस्थाई बनाने तथा प्रदेश सांस्कृतिक, समाजिक एवं विकासात्मक उपलब्यिों को व्यपाक रूप से जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा आज नई दिल्ली स्थित दिल्ली हाट में ’’विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश ’’ की थीम पर उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, पर्यटन, कला एवं सामाजिक योगदान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन संभावनाओं एवं वैश्विक पहचान को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उत्तर प्रदेश देश का दिल और आत्मा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 2018 से प्रत्येक वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जा रहा है। 24 जनवरी 2050 प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।

2017 से लेकर के 2026 तक उत्तर प्रदेश ने यह दिखा दिया कि वह एक संभावनाओं का प्रदेश है। उत्तर प्रदेश रामकृष्ण, गौतम की धरती, महावीर का ज्ञान वाला प्रदेश है। यह वह उत्तर प्रदेश है जहाॅ बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी है। यह प्रदेश भगवान श्री राम की जन्मभूमि है। तीर्थराज प्रयाग जो तीर्थ का राजा कहलाता है। यहाॅ प्रत्येक वर्ष माघ मेला होता है तथा कुंभ में करोड़ों की संख्या में लोग आते हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अगवाई में उत्तर प्रदेश के अंदर पिछले लगभग 9 वर्षों में हर क्षेत्र में विकास किया है। रोजगार के अनेक अवसर पैदा करने का काम किया, माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व जो 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं, उसमें सर्वाधिक संख्या उत्तर प्रदेश की है,जब कोई भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था चलती है तो कई क्षेत्रों में विकास तीव्र गति से आगे होने लगता है। उन्होंने कहा की विकसित भारत बनाने में सबसे अधिक योगदान उत्तर प्रदेश का होगा। आज हम एक बीमारू राज्य नहीं है बल्कि विकास पथ पर तीव्र गत से चलने वाले राज्य है।

कार्यक्रम में श्री लंका, मॉरीशस, कनाड़ा, रूस, सिंगापुर आदि विभिन्न देशों के माननीय राजदूतगण सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने सहभाग किया।

कार्यक्रम में डॉ० वेदपति मिश्रा, महानिदेशक पर्यटन द्वारा स्वागत संबोधन दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का सम्मान किया गया तथा कुंभ पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर दिल्ली-एनसीआर में रह रहे उत्तर प्रदेश के विशिष्ट व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों जैसे पर्यटन, शिक्षा, संस्कृति आदि में किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध राधाकृष्ण पर आधारित नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं, जिनमें लोकनृत्य, संगीत एवं कला की झलक देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button