महिला सहभागिता ने रचा नया उदाहरण: उद्योग विहार में ब्लड डोनेशन कैंप

नोएडा llथैलेसीमिया एवं ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों की सहायता हेतु उद्योग विहार, सेक्टर 82 में एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर RWA अध्यक्ष श्री मयंक चौहान के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस आयोजन की सबसे विशेष और सराहनीय बात यह रही कि इस बार महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान में भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ इस मानवीय कार्य को सफल बनाया। महिला सहभागिता ने समाज में जागरूकता और सेवा भावना का सशक्त संदेश दिया।
इस पुनीत कार्य में उद्योग विहार के युवाओं एवं सम्मानित निवासियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद बच्चों एवं मरीजों के जीवन की रक्षा में अहम योगदान दिया।
इस दौरान RWA की पूरी टीम सुबह से शाम तक पूरे लगन, समर्पण और अनुशासन के साथ इस सेवा कार्य में जुटी रही।
रक्तदान करने वाले प्रमुख सदस्यों में रंजीत कुमार मिश्रा, दीपक राघव, रामनरेश यादव, एडवोकेट दीपक कुमार त्यागी, एमडी तन्बीर, के.के. तिवारी, रौशन राज, ओम प्रकाश शाह, वी.पी.के. प्रसाद, नीरज कुमार, योगेश गुप्ता, पंकज वर्मा, अमन चौधरी, पूजा कुमारी, डेज़ी दुबे, कृष्णेंद्र, मनोज कुमार कुंडू, रूपाली कुंडू, मयंक श्रीवास्तव, प्रिया राजपूत एवं श्याम जी मिश्रा सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर RWA अध्यक्ष श्री मयंक चौहान ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि“ब्लड डोनेशन एक जीवनदान है। इस शिविर में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी एवं RWA टीम का समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।”
उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं मानवीय आयोजनों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता का आह्वान किया। RWA द्वारा आयोजित यह ब्लड डोनेशन कैंप सामाजिक जिम्मेदारी, एकजुटता और मानवता की मिसाल बना।



