उत्तर प्रदेशदेश / राष्ट्रीयधर्म कर्मराज्यराज्य - शहर

सिद्ध पीठ शनि मन्दिर नौएडा में 77वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

नोएडा llश्री सिद्ध पीठ शनि मन्दिर पंजी नौएडा में आज 77वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष ठा. मानसिंह चौहान ने अन्य साथियों के साथ मिलकर मन्दिर के मुख्य दुवार पर झंडा फहरा कर समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाए दी।

इस अवसर पर एडवोकेट राजीव कुमार मिश्रा, मन्त्री ने अपने सम्बोधन में उपस्थित पदाधिकारियों को भारतीय लोकतंत्र की नींव संविधान मे निहित न्याय, ,स्वतंत्रता,समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर आधारित हैं।गणतंत्र दिवस का यह गौरवशाली अवसर हमें हमारे महान संविधान और उसके मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा दोहराने की प्रेरणा देता है।यह राष्ट्रीय पर्व हमें स्मरण कराता है। कि भारत की असली शक्ति इसकी विविधता और लोकतांत्रिक एकता में निहित है।

इस अवसर पर चन्द्र मोहन मोली जी ने अपने सम्बोधन में बोलते हुए कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमारा यह महत्वपूर्ण कर्तव्य है कि हम राष्ट्र की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखें और देश की प्रगति में अपना निरंतर योगदान दें।यह अवसर हमें एक ऐसे समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प देता है,जहाँ न्याय,स्वतंत्रता और समानता का प्रकाश हर घर तक पहुँचे।इस अवसर पर उपस्थित समिति के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से एस सी गुप्ता,  भुपेंद्र शर्मा,  राकेश सिंह , उदय मिश्रा ,  दयाशंकर तिवारी , आचार्य  पीसी भट्ट   राम वशिष्ट, प्रदीप शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मोजूद रहे।

कार्यक्रम के उपरान्त सभी लोगों ने सब्जी पूड़ी एवं हलवा के प्रसाद का लुफ्त उठाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button