उत्तर प्रदेशदेश / राष्ट्रीयमहिलाराजनीतिराज्यराज्य - शहर

संगठन, संघर्ष और नेतृत्व का संगम बनेगा आरएलडी महिला अधिवेशन

नोएडा। राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ द्वारा आगामी 1 फरवरी आयोजित होने वाले “महिला अधिवेशन” को सफल बनाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान आगामी 1 फरवरी को 2026 को ग्रेटर नोएडा स्थित अवध ग्रीन्स में आयोजित होने वाले महिला अधिवेशन की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी।कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती सोनिका आनंद (राष्ट्रीय सचिव—महिला प्रकोष्ठ, प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय लोकदल–दिल्ली एवं पूर्व प्रभारी, राष्ट्रीय लोकदल–राजस्थान) हैं, जो महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं।

महिला अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय  जयंत चौधरी जी, उनकी धर्मपत्नी चारू चौधरी तथा राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष इंदिरा कपिलावे शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में  ऋचा सिंह (राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी—पश्चिमी उत्तर प्रदेश व हरियाणा, महिला प्रकोष्ठ),  कमलेश सहरावत (दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ),  परिणीता सिंह (उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), नेल्लुतला प्रसंथी (तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ) तथा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में याशिका चौहान उपस्थित रहेंगी। साथ ही, राष्ट्रीय स्तर व 14 प्रदेशों की महिला कार्यकारिणियों के पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में महिलाएँ सहभागिता करेंगी।

इसके अतिरिक्त त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव—संगठन), विनय प्रधान (राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर प्रभारी),  रजनीश मलिक (प्रदेशाध्यक्ष, दिल्ली), जोगिन्दर सिंह अवाना (प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान), रविन्द्र मछरौल (प्रदेशाध्यक्ष, हरियाणा) तथा  नरेंद्र छिक्कारा (प्रदेश संगठन महासचिव) की उपस्थिति भी रहेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान  ऋचा सिंह ने बताया कि महिला अधिवेशन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, संगठनात्मक मजबूती और महिलाओं की सक्रिय राजनीतिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि महिला प्रकोष्ठ लगातार महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक भागीदारी और नेतृत्व विकास के लिए कार्य कर रहा है तथा इस अधिवेशन के माध्यम से महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर जोगिन्दर सिंह अवाना जी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल महिलाओं को संगठन और समाज में सम्मानजनक एवं निर्णायक भूमिका देने के लिए प्रतिबद्ध है। महिला अधिवेशन पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

सोनिका आनंद ने कहा कि यह महिला अधिवेशन संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगा और महिलाओं की आवाज़ को निर्णायक भूमिका में स्थापित करने का कार्य करेगा। उन्होंने जनसामान्य एवं महिला कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में अधिवेशन में शामिल होने की अपील की।

रूबी जादों- जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर (महिला प्रकोष्ठ) ने बताया की जिले के हर गाँव से महिलायें अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए आ रही है। जनपद गौतम बुद्ध नगर राष्ट्रीय लोक दल का बड़ा ही प्रिय क्षेत्र है एवं पार्टी की पूर्ण कोशिश है की इस जिले को राष्ट्रीय लोक दल का एक मजबूत किला बनाया जा सके।

वहीं  दीपमाला ने कहा कि महिला अधिवेशन के माध्यम से महिलाओं को नेतृत्व के अवसर मिलेंगे और संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से आगे आकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रेस वार्ता के दौरान जोगिन्दर सिंह अवाना, ऋचा सिंह,सोनिका आनंद, रूबी ज़दों, दीपमाला,इंद्राणी त्यागी, अनुपम कुमारी ,शिखा भटनागर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button