नोएडा में होगा भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन
नोएडा llनोएडा में 8 फरवरी को आयोजित होने जा रहा हिंदू सम्मेलन। एक ऐसा सामाजिक आयोजन, जिसका लक्ष्य हिंदू समाज को एक मंच पर लाना और आपसी एकता को मजबूत करना है। सेक्टर-61 स्थित कम्युनिटी सेंटर में होने वाला यह सम्मेलन समाज में संवाद, समरसता और जागरूकता को लेकर एक गंभीर पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. मनोरंजन मोहंती को सौंपी गई है, जिनकी भूमिका इस आयोजन में सबसे अहम मानी जा रही है। अध्यक्ष के रूप में डॉ. मोहंती पूरे सम्मेलन की दिशा, उद्देश्य और संदेश को स्पष्ट रूप से सामने रख रहे हैं। वे लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और मानते हैं कि हिंदू समाज को मजबूती तभी मिलेगी, जब लोग आपस में जुड़ेंगे और एक-दूसरे की बात सुनेंगे। यह सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू समाज द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में देश भर में एक लाख से अधिक हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाने की योजना है, जिनका उद्देश्य समाज को संगठित करना और राष्ट्रीय चेतना को सशक्त बनाना है। आयोजकों के अनुसार, इस सम्मेलन को एक व्यापक वैचारिक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें भारत को विश्व गुरु बनाने जैसे विषयों पर गंभीर और सार्थक चर्चा की जाएगी। हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से इस आयोजन के लिए मोहन लाल सुयाल को सचिव नियुक्त किया गया है। समिति के अनुसार, सम्मेलन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले मुख्य अतिथि श्री सत्येंद्र नारायण सिंह , नॉएडा महानगर कार्यबाह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS ) । सम्मेलन में गुरुजी गौतम ऋषि और आचार्य शैलेश तिवारी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोनों अतिथि समाज को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से मार्गदर्शन देंगे और अपने वक्तव्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और एकता का संदेश देंगे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और विचार साझा किए जाएंगे, ताकि समाज के विभिन्न वर्ग आपस में जुड़ सकें। सम्मेलन को लेकर डॉ. मनोरंजन मोहंती ने कहा है कि हिंदू समाज को अब एकजुट होने की ज़रूरत है। उनका कहना है कि समाज में अलग-अलग विचार हो सकते हैं, लेकिन एकता सबसे ज़रूरी है। यह सम्मेलन किसी एक व्यक्ति या वर्ग के लिए नहीं है, बल्कि हर उस हिंदू के लिए है, जो समाज को संगठित और जागरूक देखना चाहता है।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हिंदू सम्मेलन समिति के कई सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। इनमें नैवैद्य शर्मा, आर. के. शर्मा, मर जैशवाल, हरपाल सिंह चौहान, बी. एस. तोमर, भरतेंदु शर्मा, नीरू शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, नमित गौतम, नरेंद्र जोशी, मोहन लाल सुप्याल, सुभाष सिंह, नीखिल गुप्ता, राजेश बंसल, दिनेश बिष्ट, अनुज अग्रवाल, असीत गोयल, भवानी शंकर प्रजापति, ए. एस. भंडारी, नरेंद्र राज, रिषी जोशी, ममता अग्रवाल, विवेक, देव राज, अमित उपमन्यु, राणा प्रताप सिंह, सुरेंद्र कौशिक, संदीप भट्ट, राकेश अरोड़ा, शैलेन्द्र के. शर्मा, अनिल कौशिक और व्रेश त्यागी शामिल हैं। सभी का साझा उद्देश्य समाज को जोड़ना और एक मजबूत सामाजिक संदेश देना है। आयोजकों के अनुसार, यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब समाज के भीतर संवाद और एकजुटता को लेकर गंभीर मंथन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों और समुदायों की भागीदारी देखने को मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ RSS के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा बौद्धिक सत्र भी आयोजित किए जाएंगे सम्मेलन के अंत में सामूहिक भोजन का आयोजन भी इसी एकता का प्रतीक है, जहाँ सभी लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ बैठेंगे।



