अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

फेस-3 पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्त किये गिरफ्तार

नोएडा llथाना फेस-3 पुलिस द्वारा चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 15 लैपटॉप, 04 मोबाइल फोन, 02 मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये) बरामद।

दिनांक 31.01.2026 को थाना फेस-3 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्त 1.आमिर खान उर्फ कालू पुत्र शरीफ खान 2. अभिषेक कुमार पुत्र जयप्रकाश 3. योगेन्द्र चौहान उर्फ लंका पुत्र शिवनन्दन सिंह चौहान 4. अर्जुन पुत्र प्रेमचन्द्र को टीपीनगर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के चोरी के 15 लैपटॉप,4 मोबाइल फोन, 02 मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिनकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये है।

पूछताछ का विवरण-

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भिन्न-भिन्न स्थानों से लैपटॉप, मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल चोरी की जाती थी चोरी करने के पश्चात् लैपटॉप, मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल को सस्ते दामों में ले जाकर बेच देते थे। अभिुयक्तगण चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त धनराशि को आपस में बाँट लिया करते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button