अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

फेस-1 पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय फोन स्नेचिंग व दो-पहिया वाहन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Noida llथाना फेस-1 पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय मोबाइल फोन स्नेचिंग एवं दो-पहिया वाहन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशानदेही से चोरी के 12 दो-पहिया वाहन तथा मोबाइल फोन (स्नेचिंग) की बिक्री से प्राप्त ₹2000 नकद बरामद।

दिनांक 02.02.2026 को थाना फेस-1 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मोबाइल फोन स्नेचिंग एवं दो-पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय 02 अभियुक्त 1. राहुल उर्फ राबर्ट पुत्र रमेश उर्फ बब्बी 2. नावेद पुत्र फल हसन को F-133 के सामने सेक्टर-8 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से चोरी की 10 मोटरसाइकिल, 02 स्कूटी व स्नेचिंग मोबाइल फोन की बिक्री से प्राप्त ₹2000 नकद बरामद किए गए है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button