उत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहरशिक्षा

इनबुश विश्व सम्मेलन 2026 में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को एमिटी एक्सलेंस अवार्ड से किया गया सम्मानित

नोएडा llएमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय 26वें अंर्तराष्ट्रीय बिजनेस क्षितिज ‘‘इनबुश विश्व सम्मेलन 2026’’ के अंर्तगत द्वितीय दिन महिला नेतृत्व एवं कल्याण पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में गौतमबुदधनगर की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह, एमिटी हयुमिनिटी फांउडेशन की चेयरपरसन डा पूजा चौहान, द अर्थशास्त्र गु्रप की संस्थापक सुश्री शुभ्रस्था, उच्चतम न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता डा पिंकी आनंद, बोइंग 787 की वरिष्ठ कमांडर सुश्री अर्चना कपूर, एमिटी गु्रप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह को एमिटी हयुमिनिटी फांउडेशन की चेयरपरसन डा पूजा चौहान द्वारा एमिटी एक्सलेंस अवार्ड फॉर पब्लिक सेफ्टी एंड गर्वनेंस से सम्मानित किया गया। इस महिला सत्र के अंर्तगत आयोजित परिचर्चा का संचालन एनडीटीवी 24ग्7 की मैनेजिंग संपादक सुश्री पद्मजा जोशी और यूएस इंडिया बिजनेस कांउसिल की ब्रांड एंड कम्यूनिकेशन की निदेशक सुश्री अदिती अनंतनारायाणन द्वारा सत्र का संचालन किया गया।

गौतमबुदधनगर की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि यह सच है कि अधिकतर ना केवल राष्ट्रीय बल्कि स्थानीय बैंकों में खाता धारक महिलाये है और पिछले दस वर्षो में वित्तीय कं्राति ने उन्हे सशक्त किया है। उत्तर प्रदेश एक मात्र राज्य है जहंा बैंक सखी है जो ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर बैंकिंग सुविधा पहुंचाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करती है। वित्तीय साक्षरता क्राति के साथ शिक्षा कार्यक्रम के बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे है। श्रीमती सिंह ने कहा कि अगर हम केवल समानता की बात करेगें तो भटक जायेगे, क्योकी आप केवल यह देखेगे आपके समकक्ष जो है वो क्या कर रहा है तो निजी विकास रूक जायेगा। आपके पास अपनी क्षमता को देखने का समय नही होगा। आप समाज की बनाई गई मॉडयूल में स्ंवय को फिट करने में लग जायेगें और आपकी उ़ड़ान थम जायेगी। केवल गेहॅू और धान को उगाने से देश आगे नही बढ़ेगा बल्कि महिलाओं के योगदान को पहचान देने से आगे बढ़ेगा। जब आप स्वंय के प्रति सम्मान रखेगे और अपने कार्य के प्रति पूर्ण समर्पित रहेगें तो समानता अपने आप आयेगी। आपको चुनौतियों का सामना करने से पीछे नही हटना है। आज भारत बदलाव के रास्ते पर है इसलिए हर क्षेत्र में यही देखा जा रहा है कि आधी आबादी की किस तरह विकसित भारत मिशन मे सार्थक बनाया जाये।

एमिटी हयुमिनिटी फांउडेशन की चेयरपरसन डा पूजा चौहान ने कहा कि आज इतना बडा़ सम्मेलन आपके लिए आयोजित किया जा रहा है क्योकी आने वाले भविष्य की नीवं आप रखेगें। एमिटी का संचालन युवा के जरीए राष्ट्र निर्माण करने के दर्शन पर आधारित है। हम एक स्वर्ण युग में जहां देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। आज प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्याालय आरे उच्च शिक्षा में इतिहास में पहली बार सबसे अधिक बालिकाओं ने नांमाकन कराया। उन्होनें छात्रो ंसे कहा कि चुनौतियां सदैव आयेगी और आपको उसके निवारण के लिए तैयार कियाा जा रहा है।

द अर्थशास्त्र गु्रप की संस्थापक और लेखिका सुश्री शुभ्रस्था ने कहा कि आप युवा जिस विश्व में प्रवेश करने वाले है वह अत्याधिक अव्यवस्थित है जिसमें कोई नही जानता की आने वाले समय मे कैसी क्रांति होगी। आने वाले पांच से दस सालो ंमें किस प्रकार की तकनीक, संस्कृती, भू राजनितिक परिदृश्य होगे। हम मंथन के समय में है। मैने उन लोगों के साथ काम किया है जो महिलाओं से भेदभाव तो नही करते किंतु महिला नेतृत्व सके असहज रहते थे। उन्हेाने कहा कि अगर किसी कैंसर सर्ववाइवर को स्वास्थय क्षेत्र में हो रही नितियों निर्माण में शमिल नही किया जाता तो कैंसर को प्रारंभिक स्तर पर स्वस्थ करना कठिन है इसी तरह लगभग 90 प्रतिशत आगनबाडियों का संचालन महिलाओं द्वारा होता है इसलिए शिक्षा क्षेत्र में बन नही नितीयों में उनकी प्रतिभागीता आवश्यक है। स्वंय को कक्षा, पाठयक्रम, परिक्षा तक सीमीत ना रखे बल्कि धरातल पर बदलाव लाने का प्रयास करें।

उच्चतम न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता डा पिंकी आनंद ने कहा कि महिलाओं के लिए दो सबसे महत्वपूर्ण है प्रथम उपलब्धता या पहंुच, हम जो हासिल कर सकते है उसे पाने की पहुंच हो। द्वितीय आपको स्थान या अवधि प्राप्त हो। महिला इस कार्य को कैसे कर सकती है या पुरूषों से बेहतर कैसे कर सकती है या बहस का मुद्दा नही है बल्कि मै इस वैश्विक युग में अपने कार्य से क्या सहयोग देता हूं यह आवश्यक है।

एमिटी गु्रप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस बृहद सम्मेलन में महिला सत्र सबसे विशेष सत्र है। जहंा महिला विशेषज्ञों द्वारा अपने विचार प्रस्तुत कियेे जाते है।

इस अवसर पर द अर्थशास्त्र गु्रप की संस्थापक सुश्री शुभ्रस्था, उच्चतम न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता डा पिंकी आनंद, बोइंग 787 की वरिष्ठ कमांडर सुश्री अर्चना कपूर, एनडीटीवी 24ग्7 की मैनेजिंग संपादक सुश्री पद्मजा जोशी और यूएस इंडिया बिजनेस कांउसिल की ब्रांड एंड कम्यूनिकेशन की निदेशक सुश्री अदिती अनंतनारायाणन, ओगिल्वी इंडिया के सीईओ श्री सुकेश नायक, ग्रांट थ्रोरोटॅन की पाटर्नर सुश्री प्रियंका गुलाटी, टेक आईटी गु्रप की सीईओ सुश्री अंकिता सिंह आदि को एमिटी एक्सलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button