उत्तर प्रदेशमनोरंजनराज्यराज्य - शहर

क्षत्रिय समाज ने नोएडा की वार्षिक आम सभा के साथ धूमधाम से मनाया होली का पर्व

Noida llआज वीर कुंवर सिंह शोध संस्थान, नोएडा की वार्षिक आम सभा के साथ मनाया गया होली का त्योहार प्रातः 10 बजे से सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन बी- 23 सी, सेक्टर -62 नोएडा पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर कुंवर सिंह शोध संस्थान के संरक्षक आनंद चौहान ( संस्थापक सदस्य एवं निदेशक -एमिटी विश्वविद्यालय समूह)) ने की। बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र से की गई। प्रेम सिंह चौहान ( अध्यक्ष -वीर कुमार सिंह शोध संस्थान) ने अपने स्वागत भाषण में संरक्षक मंडल, कार्यकारिणी सदस्यों एवं उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया। मंचासीन आनंद चौहान, डॉ वी एस चौहान, मान सिंह चौहान, करतार सिंह चौहान, कर्ण सिंह चौहान( पूर्व आई ए एस), मदन चौहान (पूर्व मंत्री) , ठाकुर एन पी सिंह, ओमबीर राणा,  एस पी एस राघव, आर एस राघव एवं आदि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

संस्था के महासचिव एम पी सिंह द्वारा संकलित वीर कुंवर सिंह शोध संस्थान की स्मारिका का लोकार्पण किया गया। उपस्थित सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र एवं स्मारिका देकर सम्मानित किया गया।

महासचिव एम पी सिंह ने सभा का संचालन किया और अपनी प्रगति रिपोर्ट में भवन में हुए कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया। इसके उपरांत संस्था के कोषाध्यक्ष राकेश सिंह चौहान ने अपनी वित्तीय रिपोर्ट सब के सम्मुख पढ़कर सुनाई। और सदस्यों को लेखा जोखा की विस्तृत जानकारी दी।डॉ वी एस चौहान जी ने कहा कि संस्थान के भवन को उपयोगी बनाया जाये। जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ होना चाहिए। एक चैरिटेबल डिस्पेंसरी भी चालू की जाए। पढ़ाई एवं कैरियर के संदर्भ में भी युवाओं को इसका लाभ मिले। कार्यक्रम के अन्त में अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान जी ने सबका धन्यवाद किया और होली की बधाई दीं ।बैठक में पूनम सिंह, मंजू चौहान, के पी सिंह राघव, संजय चौहान, राजू चौहान, वीर सिंह , सुधीर चौहान, धर्मपाल सिंह ,रवि प्रधान, सुरेंद्र प्रधान, मनोज चौहान, रंजन चौहान, जितेंद्र सिंह, सुदेश सिंह,अवधेश सिंह पंवार,महेश चौहान, विनोद चौहान, सुरेन्द्र चौहान (बागपत), कालू राम राणा, मनोज कुमार राणा, योगेंद्र चौहान, जितेंद्र सिंह,सुशील राजपूत एवं प्रवेंद्र सिंह शेखावत आदि समेत तमाम सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button