अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

थाना फेस 2 पुलिस ने गुम हुए 111 कीमती स्मार्ट फोन को खोज उनके स्वामियों को सुपुर्द किया

नोएडा llपुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा आरके गौतम व सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेन्ट्रल नोएडा  उमेश यादव के निकट पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल सेन्ट्रल नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर व थाना फेस 2 नोएडा पुलिस द्वारा व्यक्तियों के गुम हुए 111 भिन्न-भिन्न कम्पनियो के कीमती स्मार्ट फोन को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल / सर्विलांस के माध्यम से खोजकर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया।

आज दिनांक 02.03.2026 को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में व्यक्तियों के गुम हुये मोबाइलो को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल / सर्विलांस की मदद से खोजकर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया जा रहा है। जो मोबाइल फोन व्यक्तियों के भीड़-भाड़ वाले स्थानो, बाजारो, ऑटो, बसों, सुबह-शाम टहलते समय गिर जाते थे या कहीं छूट जाते थे जिनके सम्बन्ध में सेन्ट्रल नोएडा जोन के विभिन्न थानो में गुमशुदगी दर्ज थी, जिन पर कार्यवाही करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को सर्विलांस के माध्यम से खोजकर आज उनके स्वामियों को सुपुर्द किया जा रहा है।

मोबाइल फोन गुम होने के कारण-

1. खोजे गये मोबाइलो में कुछ मोबाइल ऐसे है जो व्यक्तियों के भीड़-भाड़ वाले बाजारो, सब्जी व फलों की मण्डियो व साप्ताहिक बाजारो में सामान खरीदते समय नीचे झुकने, बैठने में गिर गये थे ।

2. खोजे गये मोबाइलो में से कुछ मोबाइल ऐसे भी है जो व्यक्तियों के यात्रा के दौरान मोबाइल ऑटो, टैक्सियो, बसों व मेट्रो ट्रेनो में छूट गये थे ।

3. खोजे गये मोबाइलो में से कुछ मोबाइल ऐसे भी है जो व्यक्तियों द्वारा बाइक चलाते समय ठेले-ठाले लोअर/पाजामो में रख लिये गये थे जो ब्रेकर आने पर जेंबो से निकल कर गिर गये थे ।

4. खोजे गये मोबाइलो में से कुछ मोबाइल ऐसे है जो व्यक्तियों के सार्वजनिक पार्काे में खेलने के दौरान, व्यायाम करने के दौरान छूट गये थे ।

5. खोजे गये मोबाइलो में से कुछ मोबाइल ऐसे है जो शादियो में बारात चढ़त के दौरान नृत्य करते समय गिरने व सार्वजनिक बारात घरो में कार्यक्रम होने के बाद छूट गये थे ।

6. खोजे गये मोबाइलो में से कुछ मोबाइल ऐसे है जो शराब के नशे में व्यक्तियों के गिर गये थे या कहीं छूट गये थे ।

7. खोजे गये मोबाइलो में से कुछ मोबाइल ऐसे है जो व्यक्तियों के बड़े-2 कार्यक्रमो में अत्यधिक भीड़-भाड़ होने के कारण कहीं छूट गये थे या गिर गये थे ।

8. खोजे गये मोबाइलो में से कुछ मोबाइल ऐसे है जो व्यक्तियों के मन्दिर, मस्जिद, चर्च व गुरुद्वारों में छूट गये थे ।

9. खोजे गये मोबाइलो में से कुछ मोबाइल ऐसे है जो बच्चो द्वारा गेम खेलते समय कहीं छोड़ दिये गये है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button