उत्तर प्रदेशमहिलाराज्यराज्य - शहर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “महिला अवार्ड – सीजन 3” का भव्य आयोजन सम्पन्न

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से नोएडा लोकमंच द्वारा आयोजित “महिला श्री अवार्ड – सीजन 3” का भव्य कार्यक्रम रविवार को दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन (DME), सेक्टर-62, नोएडा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को “महिला श्री अवार्ड” से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में सिंधु रवि, श्रेया शर्मा, दीपिका चंद्रा, लक्ष्मी नेगी, प्रिया उपाध्याय, श्वेता गुप्ता, राजेश्वरी त्यागराजन, झूमा बिस्वास नाग, वसुधा तिवारी, डॉ. बानी बोरा, डॉ. एस. अनुपमा भारद्वाज, सपना दत्ता और शिल्पी गोयल शामिल रहीं।

कार्यक्रम में दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन (DME) के फाउंडर विपिन सहनी एवं किरण सहनी, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति भंवर सिंह, फेलिक्स हॉस्पिटल एंड ग्रुप्स की डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता, आईईएक्स लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ सत्यानारायण गोयल , भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान एवं टेन न्यूज़ नोएडा के फाउंडर गजानन माली जी सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन रैना शाहमिरी एवं इंदिरा चौधरी ने प्रभावशाली ढंग से किया। इस अवसर पर संस्कार अध्ययन केंद्र के बच्चों द्वारा प्रस्तुत महिला सशक्तिकरण पर आधारित सामाजिक नाटक मनमोहक और शिक्षाप्रद रहा, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन महिलाओं को सम्मानित करना है जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि “महिला श्री अवार्ड” के माध्यम से समाज की प्रेरणादायी मातृशक्तियों को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन नोएडा लोकमंच के सांस्कृतिक प्रकल्प “पहला कदम” के अंतर्गत किया गया, जिसमें Rotary Club of Delhi Okhla City एवं दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

अंत में नोएडा लोकमंच की कोषाध्यक्ष विभा बंसल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उक्त अवसर पर नोएडा शहर के कई गणमान्य लोग एवं नोएडा लोकमंच की पूरी टीम उपस्थित रही l

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button