healthउत्तर प्रदेशमहिलाराज्यराज्य - शहरस्वास्थ्य

फोर्टिस नोएडा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया विमेन राइडर्स बाइकथॉन का आयोजन 

नोएडा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा ने आज जोश और जज़्बे से भरपूर बाइकथॉन का आयोजन किया, जिसके माध्यम से महिला राइडर्स ने स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और सामुदायिक एकता को बढ़ावा दिया। बाइकथॉन में एंजेल्स एंड रोडस्टर्स ग्रुप की लगभग 100 महिला राइडर्स ने हिस्सा लिया और आत्मविश्वस, ताकत तथा मैत्री का संदेश दिया।

यह बाइकथॉन फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा के परिसर से सवेरे 7.30 बजे शुरू हुई और लगभग 8 किलोमीटर की दूरी तय कर हॉस्पीटल कैम्पस में संपन्न हो गई। इस रैली को फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा की महिला डॉक्टरों ने झंडी दिखाकर रवाना किया, जो इन राइडर्स को प्रोत्साहित करने तथा महिलाओं की सेहत और उनकी वैलनेस को प्राथमिकता देने के महत्व को समझाने के लिए उपस्थित थीं। बाइकथॉन इवेंट करीब 10.00 बजे संपन्न हुआ, और प्रतिभागियों ने अस्पताल के कैम्पस में जमा होकर इस आयोजन की सफलता का जश्न मनाया और साथ ही, समुदाय के स्तर पर सशक्तिकरण एवं वैलनेस संदेश दिया।

इस बाइकथॉन का उद्देश्य उन महिलाओं के हौंसलों का जश्न मनाना था जिन्होंने बाधाओं को पार कर अपने शौक पूरे करने की दिशा में लगातार प्रयास किया है, और अपने साहस तथा संकल्प से दूसरों को प्रोत्साहित किया है। इन प्रतिभागियों ने अपने उत्साही समूह के जरिए महिलाओं को सशक्तिकरण, सुरक्षा और सेहतमंद जीवनशैली का जोरदार संदेश दिया।

इस अवसर पर, मोहित सिंह, ज़ोनल डायरेक्टर, फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वास्तव में, जिंदगी के विभिन्न क्षेत्रो में महिलाओं के साहस, दृढ़ता और उपलब्धियों का जश्न मनाने की याद दिलाता है। हम एंजेल्स एंड रोडस्टर्स के प्रेरक राइडर्स के साथ मिलकर, इस बाइकथॉन के माध्यम से केवल शारीरिक फिटनेस को ही नहीं बल्कि उनके आत्मविश्वास तथा आत्मनिर्भरता के जज़्बे को भी बढ़ावा देते हैं। फोर्टिस में, हम ऐसे प्रयासों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो उन्हें अपनी सेहत को प्राथमिकता देने, अपने शौक जिंदा रखने और उनके आसपास के समुदायों को प्रेरित करते हैं।”

फोर्टिस हेल्‍थकेयर लिमिटेड के बारे में:-फोर्टिस हेल्‍थकेयर लिमिटेड भारत में अग्रणी एकीकृत स्‍वास्‍थ्‍य सेवा प्रदाता है। कंपनी के हेल्थकेयर वर्टिकल्स में मुख्यतः अस्पताल, डायग्नॉस्टिक्स तथा डे केयर सेवाएं शामिल हैं। वर्तमान में, कंपनी देशभर के 12 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों में कुल 36 हेल्थकेयर सुविधाओं (जिनमें जेवी और ओ एंड एम शामिल हैं) का संचालन करती है। कंपनी के नेटवर्क में 6,000 से अधिक ऑपरेशनल बेड (ओ एंड एम समेत) तथा 400 डायग्नॉस्टिक्स लैब्स शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button