अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

थाना 113 पुलिस ने देश-विदेश में नौकरी के फर्जी विज्ञापन चला धोखाधड़ी करने वाले 06 अभियुक्त किये गिरफ्तार

Noida llथाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश-विदेश में क्रूज आदि में नौकरी दिलाने के फर्जी विज्ञापन चलाकर धोखाधड़ी करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 07 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप, 05 मॉनिटर, 05 कीबोर्ड, 05 CPU, 04 माउस, 01 राउटर, 02 मोहर, 02 चेकबुक, 02 सिम कार्ड, 01 एटीएम कार्ड तथा अन्य दस्तावेज आदि बरामद।

दिनांक 10.03.2025 को थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश-विदेश में क्रूज आदि में नौकरी दिलाने का “WE ARE HIRING” नामक पेड एड (विज्ञापन) चलाकर धोखाधड़ी करने वाले 06 अभियुक्त (महिला/पुरुष) 1. सरीम खान पुत्र नफीस अहमद 2. शोएब खान पुत्र नजररुद्दीन 3. रितिका पुत्री राजीव गुप्ता 4. मन्तसा अब्बासी पुत्री इकबाल अहमद 5. फातिमा पुत्री गुलाम गोस सिद्दकी 6. खुशी उर्फ खुशबू पुत्री शकूर खां को एंथूरियम बिजनेस पार्क सेक्टर 73 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप, 05 मॉनिटर, 05 कीबोर्ड, 05 CPU, 04 माउस, 01 राउटर, 02 मोहर, 02 चेकबुक, 02 सिम कार्ड, 01 एटीएम कार्ड तथा अन्य दस्तावेज आदि बरामद।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button