आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही – 570 पेटी शराब जब्त
नोएडा llआबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाएं जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुध नगर एवं सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन मेरठ के नेतृत्व में आबकारी विभाग के द्वारा दिनांक 18/03/2026 की रात्रि को जनपद एवं प्रवर्तन मेरठ की संयुक्त टीम द्वारा जनपद गौतमबुद्ध नगर में लोहारली टोल के पास एक अशोक लीलैंड ट्रक संख्या MH 40 CT 5943 में थर्मो कोल की बोरियो के पीछे छिपाकर परिवहन करते हुए 78 पेटी रॉयल स्टैग व्हिस्की (750 ml),* *40 पेटी रॉयल स्टैग व्हिस्की (375 ml)* ,36 पेटी रॉयल स्टैग व्हिस्की (180 ml)* , *47 पेटी रॉयल चैलेंज (750ml)* , *34 पेटी रॉयल चैलेंज (375ml)* , *30 पेटी स्टर्लिंग रिजर्व (750 ml)* , *99 पेटी मैक डॉवेल्स नो.1 (750 ml)* , *45 पेटी मैक डॉवेल्स नो.1 (375 ml)* , *44 पेटी मैक डॉवेल्स नो.1 (180ml)* , *थंडरवोल्ट बियर (500 ml) की 40 peti* , **किंगफिशर बियर (500 ml) की 77 पेटी कुल 570 पेटी

समस्त मदिरा फॉर सेल इन पंजाब बरामद की गई। ट्रक मालिक एवं फरार चालक के विरुद्ध थाना दादरी जनपद गौतमबुद्ध नगर में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रतर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही हैl



