अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

 साइबर क्राइम पुलिस द्वारा टूर एंड ट्रेवल पैकेज के नाम पर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा llथाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व लोकल इनपुट की मदद से टूर एंड ट्रेवल पैकेज देने के नाम पर ठगी करने वाला अभियुक्त आदित्य राज पुत्र स्व0 अनिल कुमार सिँह को आम्रपाली सोसाइटी से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 03 मोबाइल फोन व 01 लैपटॉप बरामद किया गया है।

अभियुक्त द्वारा विभिन्न देशो सिंगापुर, नेपाल, वियतनाम, यूरोप आदि में Complete Tour and Travel Package देने के नाम पर फेसबुक, इंस्टाग्राम तथा गूगल के माध्यम से ऐड चलाकर लोगो को प्रलोभित किया जाता था तथा उनके सम्पर्क करने पर उनके विभिन्न पैकेज के सम्बन्ध में जानकारी देकर बुंकिग कन्फर्म बताकर उनसे अपने बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर करा ली जाती थी, उसके बाद बुक किये गये टिकट को केंसिल कराकर रिफण्ड प्राप्त कर लिया जाता था। इस प्रकार अभियुक्त द्वारा लगभग 12 लाख रुपये की धोखाधडी किया जाना पाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button