देश / राष्ट्रीय

लोक मंच कथा रवि वूमेन हॉस्पिटल, सेक्टर 35 के सौजन्य से आज नोएडा दवा बैंक, सेक्टर 12 में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया।

A free health check-up camp was organized today at Noida Dawa Bank, Sector 12, courtesy Lok Manch Katha Ravi Women's Hospital, Sector 35.

PTG NEWS| नोएडा लोक मंच कथा रवि वूमेन हॉस्पिटल, सेक्टर 35 के सौजन्य से आज नोएडा दवा बैंक, सेक्टर 12 में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया। यह दवा बैंक नोएडा लोक मंच द्वारा संचालित है तथा इसमें डॉक्टर का पर्चा दिखाने पर निशुल्क दवाइयां का वितरण किया जाता है। इस कैंप में ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच निशुल्क की गई तथा महिला रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट तथा सामान्य परामर्श के लिए डॉक्टर उपलब्ध रहे। सेक्टर 12 व अन्य सेक्टरों से भी अनेक निवासियों ने अपनी जांच करवाई। दवा बैंक से निशुल्क दवाइयां प्राप्त की।

कैंप में 246 लोगों की जांच की गई व परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को दवाइयों का वितरण भी निशुल्क किया गया। नोएडा लोक मंच द्वारा विभिन्न मेडिकल सेंटर के साथ मिलकर जन सुविधा के लिए निशुल्क जांच व परामर्श के कैंप लगाए जाते हैं लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने बताया की भविष्य में भी लोगों की सुविधाओं के लिए इस प्रकार के कैंप लगाए जाते रहेंगे जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ पहुंचे। सभी आमजन से यह अपील भी की कि घर में बची हुई दवाइयों को नोएडा लोक मंच के द्वारा संचालित दवा बैंक में दान करें जिससे दवाइयों का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए किया जा सके।

कैंप में महेश सक्सेना, आर एन श्रीवास्तव,  इंद्रा चौधरी,  लीका सक्सेना,  विभा बंसल,मनीषा, लोक मंच दवा केन्द्र के डा अनूप गुप्ता, डा राजेंद्र प्रसाद, डा सरकार, डा ऋतु त्रिपाठी, डा वर्षा, राकेश,ब्रजेंद्र,वीरेंद्र व रविंद्र आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button