देश / राष्ट्रीय
नोएडा के खंड 1 द्वारा पंजीयन अभियान को प्रोत्साहन देने के लिए गुलमोहर कंपलेक्स सेक्टर 15 में एक पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया।
A registration camp was organized at Gulmohar Complex Sector 15 to encourage the registration campaign by Block 1 of Noida.

PTG NEWS| नोएडा के खंड 1 द्वारा पंजीयन अभियान को प्रोत्साहन देने के लिए गुलमोहर कंपलेक्स सेक्टर 15 में एक पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। महोदया एडिशनल कमिश्नर महोदय सुश्री अदिति सिंह और ज्वाइंट कमिश्नर सुश्री रश्मि श्रीवास्तव के निर्देशन में पंजीयन शिविर में व्यापारियों अधिवक्ताओं की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। गोष्ठी में पंजीयन की समस्याओं को और रिटर्न दाखिल करने तथा व्यापार की दुर्घटना बीमा योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी में डिप्टी कमिश्नर महोदय सुश्री सेफाली दीक्षित और असिस्टेंट कमिश्नर डॉ प्रभाकर नाथ मिश्रा वाणिज्य कर अधिकारी सुश्री निधि दीक्षित तथा मोहम्मद जमान सारी उपस्थित थे



