दीक्षांत समारोह छात्रों की शैक्षणिक उत्कृष्टता को सम्मानित एवं प्रमाणित करने का माध्यम होता है।
Convocation is a medium to honor and certify the academic excellence of the students.

PTG NEWS| ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च पीजीडीएम इन्स्टीट्यूट में पीजीडीएम (बैच 2020-22) के छात्रों का दीक्षांत समारोह रविवार, दिनांक 18 दिसम्बर 2022 को आयोजित किया जाएगा संस्थान की निदेशक डॉ० सपना राकेश ने बताया कि इस दीक्षांत के अवसर पर संस्थान के वाइस चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल के अतिरिक्त मुख्य अतिथि डॉ० किरण बेदी, पूर्व लेफिटनेंट गवर्नर, पुदुचेरी एवं सम्मानीय अतिथि डॉ० पंकज मित्तल, सेक्रेटरी जनरल एण्ड मेम्बर सेक्रेटरी, एसोसिएसन ऑफ इण्डियन युनिवर्सिटीज, दीक्षांत समारोह में छात्रों को सम्बोधित करेंगे एवं पीजीडीएम डिप्लोमा में शैक्षणिक उत्कृष्टता हेतु मैडल प्रदान कर सफल छात्रों को सम्मानित करेंगे। दीक्षांत समारोह में पीजीडीएम के छात्रों को डिप्लोमा के साथ-साथ, शैक्षणिक उत्कृष्टता हेतु मेडल, प्रमाण-पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जीएल बजाज संस्थान प्रत्येक वर्ष अपने छात्रों हेतु दीक्षांत समारोह का आयोजन करता रहा है। संस्थान पूर्ण उत्साह के साथ इस इस वर्ष भी दीक्षांत समाहरोह के सफल आयोजन के लिए तत्पर है,



