देश / राष्ट्रीय
आजादी के 75वे वर्ष को दद्दा फाउंडेशन एनजीओ ने नोएडा सेक्टर 66 में अपने कचरा बीनने वाले बच्चों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया।
Dadda Foundation NGO celebrated the 75th year of independence with great fanfare along with its waste pickers children at Noida Sector 66.

PTG NEWS| आजादी के 75वे वर्ष को दद्दा फाउंडेशन एनजीओ ने नोएडा सेक्टर 66 में अपने कचरा बीनने वाले बच्चों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास जैन जी द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात बच्चों को मिठाई वितरित की गई। अध्यक्ष विकास जैन जी द्वारा बच्चों को देशभक्त रहने की कसम दिलाई गई तथा देश के आजादी में स्वतंत्रता सेनानी बलिदानों के विषय में जानकारी दी गई।
बच्चों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा विजेताओं को प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन जी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
व्यापार मंडल की ओर से संस्था को यह भरोसा दिलाया गया कि व्यापार मंडल द्वारा भारत के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए संस्था को निरंतर सहयोग किया जाता रहेगा l



