शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा
Discussion on the security arrangements of the SP delegation met with the police commissioner regarding the security arrangements of the city.

PTG NEWS| समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष दीपक विग के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह से मिला। समाजवादी पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने बताया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। जिसमें उनकी टीम ने पुलिस कमिश्नर को गुलदस्ता भेंट किया और नोएडा महानगर में सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि शहर में चेन स्केचिंग, साइबर क्राइम, महिला उत्पीड़न के मामले आम हो चुके हैं। इसकी रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की ताकि अपराधियों के बढ़ते हौसलों को रोका जा सके। इस प्रतिनिधिमंडल में सपा निवर्तमान उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, शकील सैफी, बाबूलाल बंसल, सुनीता शारदा, अतुल यादव दिनेश यादव, आदि लोग शामिल थे।



